🔴 TRENDING NOW!
पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू तीन साल में सिर्फ 58 दिन चली MP विधानसभा, पांच दिन के सत्र पर विपक्ष नाराज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर बरसाए फूल, कहा- उनका पूरा ख्याल रख रही सरकार मैरिको ने अपनी प्रमुख CSR शिक्षा पहल को नया रूप देते हुए निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का अनावरण किया साँची पैकेटबंद दूध की नई दरें 14 नवंबर से लागू होंगी

सिंहस्थ-2028 में सबकुछ AI करेगा, जानें सीएम डॉ. यादव की गूगल क्लाउड इंडिया से क्या हुई बात?

👤
prativad
👁 634 व्यूज
📍 भोपाल
सिंहस्थ-2028 में सबकुछ AI करेगा, जानें सीएम डॉ. यादव की गूगल क्लाउड इंडिया से क्या हुई बात?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्रालय में मिले गूगल क्लाउड इंडिया के पदाधिकारी
इंदौर में बन रहा 'सेंटर फॉर एक्सीलेंस,' एमओयू जल्द होगा साइन
एमपी-देश और साउथ ग्लोबल को मदद देगा यह मेगा सेंटर

20 मई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 20 मई को मंत्रालय में गूगल क्लाउड इंडिया के पदाधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन पदाधिकारियों के साथ प्रदेश में प्रशासनिक दक्षता संवर्धन और सिंहस्थ - 2028 की तैयारियों में मदद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीकी सहयोग के संबंध में राउंड टेबल मीटिंग की। मीटिंग में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, मप्र शासन एम. सेल्वेन्द्रम, गूगल क्लाउड इंडिया के निदेशक (पब्लिक सेक्टर) आशीष वत्तल, वरिष्ठ पदाधिकारी मदन ओबेरॉय, पंकज शुक्ला, लोकेश लोहिया, डॉ. श्रुति गाडगिल, विजय गुंजाटे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मंडलोई ने बताया कि गूगल क्लाउड इंडिया के साथ राज्य सरकार का एक बड़ा करार होने जा रहा है। सरकार और गूगल क्लाउड के सहयोग से इंदौर में 'सेंटर फॉर एक्सीलेंस' की स्थापना की जा रही है। सेंटर की स्थापना के लिए जल्द ही एमओयू भी साइन किया जाएगा। इस सेंटर से 10 हजार से अधिक एआई डेवेलपर्स को जोड़ा जाएगा, जो मध्यप्रदेश सहित पूरे देश और साउथ ग्लोबल को एआई की रीयल टाइम नीड टेक्निकल सपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।

हर तकनीकी सहयोग देने के लिए तैयार
गूगल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि एआईं समिट के दौरान मप्र सरकार से अभूतपूर्व समर्थन और सहयोग मिला। इससे प्रेरित गूगल क्लाउड द्वारा प्रदेश के प्रमुख विभागों कृषि, शिक्षा, वन, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों को एआई से सशक्त किया जा रहा है। सिंहस्थ 2028 आयोजन की तैयारियों में भी एआई सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ के दौरान भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक संचालन, नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को भी अत्याधुनिक एवं तकनीक आधारित बनाया जा सकता है। एआई और डिजिटल समाधान के उपयोग से सिंहस्थ को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विश्व स्तरीय अनुभव के रूप में स्थापित करने के लिए गूगल क्लाउड सरकार को हर तकनीकी सहयोग देने के लिए तत्पर है। बैठक में अन्य विषयों पर भी विस्तार से बात हुई।
Tags :