🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

"मैंने कई बार सोचा कि हार मान लूँ": ‘सत्या साची’ में पुलिस ट्रेनिंग के कठिन सीन्स पर बोलीं अनंदिता साहू

👤
prativad
👁 608 व्यूज
📍 भोपाल
"मैंने कई बार सोचा कि हार मान लूँ": ‘सत्या साची’ में पुलिस ट्रेनिंग के कठिन सीन्स पर बोलीं अनंदिता साहू
मुंबई, 20 मई 2026। सन नियों के शो 'सत्या साची' में सच के लिए हमेशा निडर होकर खड़ी रहने वाली साची की कहानी, अब एक नए मोड़ पर पहुँच गई है। दर्शक अब साची को पुलिस अधिकारी बनने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखेंगे। वह यह कदम अपने पति विक्रांत के लिए और न्याय की राह पर आगे बढ़ने के लिए उठा रही है। हालाँकि, स्क्रीन पर यह सफर बहुत प्रेरणादायक दिखाई देता है, लेकिन इसे निभाना अभिनेत्री अनंदिता साहू के लिए आसान नहीं था। साची के इस नए सफर को पर्दे पर उतारने के लिए उन्हें भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

अपना अनुभव साझा करते हुए, अनंदिता साहू ने कहा, "साची का किरदार निभाते हुए मैंने कई तरह के इमोशंस को महसूस किया। पहले साची के लिए उसकी पढ़ाई और उसकी बहन ही सबसे ज्यादा मायने रखती थीं। वह बहुत निडर लड़की थी, जो उनके लिए किसी भी हद तक जा सकती थी और हमेशा सच का साथ देती थी। शादी के बाद जब वह बहू बनी, तो उसे थोड़ा शांत और ज्यादा जिम्मेदार बनना पड़ा। अब शो में वह अपने पति विक्रांत के लिए कुछ खास करना चाहती है। इसी वजह से वह कड़ी मेहनत करती है और पुलिस अधिकारी बनती है।"

अनंदिता ने आगे कहा, "इस ट्रैक की शूटिंग के दौरान मुझे समझ आया कि पुलिस अधिकारी बनना बिल्कुल आसान नहीं है। ट्रेनिंग वाले सीन्स की शूटिंग करते समय मैं बहुत थक जाती थी, क्योंकि मैं नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं करती और न ही जिम जाना पसंद करती हूँ। इसलिए यह मेरे लिए और भी चुनौतीपूर्ण था। कई बार मुझे लगा कि मैं हार मान लूँ, लेकिन मैंने ठान लिया था कि चाहे कुछ भी हो, मैं इसे पूरा करूँगी। मैंने खुद को प्रेरित किया और पूरी मेहनत और लगन के साथ सभी सीन्स शूट किए। जब मैंने बाद में ये सीन्स स्क्रीन पर देखे, तो लगा कि मेरी सारी मेहनत सफल हो गई।"

देखते रहिए 'सत्या साची', हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, सिर्फ सन नियो पर।
Tags :