🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

राहुल गांधी के बदले अंदाज़

👤
DD
👁 19099 व्यूज
📍 New Delhi
राहुल गांधी के बदले अंदाज़
राहुल गांधी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपनी पार्टी के 'जन वेदना' सम्मलेन में भाषण की शुरुआत जब 'मित्रों' कहकर की तो वहाँ मौजूद कार्यकर्ताओं ने ज़ोर से ठहाका लगाया.



भाषण के दौरान कई मौके ऐसे और आये जब कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने व्यंग और कटाक्ष का सहारा लिया. वो बिलकुल बदले हुए अंदाज़ में नज़र आये.



कांग्रेस प्रवक्ता भक्तचरण दास से फेसबुक लाइव

वैसे तो जब भी राहुल गांधी कहीं बोलते हैं तो सोशल मीडिया पर उनके भाषण को लेकर चुटकियां ली जातीं हैं. मगर बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में उनके भाषण को ट्विटर और फेसबुक पर सराहा गया.



वो अंग्रेजी में भी बोले और हिंदी में भी. साथ ही साथ वो कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब भी देते नज़र आये.



राजनीतिक विश्लेषकों को लगता है कि हाल के दिनों में राहुल गांधी के भाषणों में काफी बदलाव देखने को मिला है. कांग्रेस पर नज़र रखने वालों का कहना है कि हाल ही में लोक सभा हो या फिर बाहर, राहुल के भाषणों को लेकर चर्चा ज़रूर हुई है.



नोटबंदी के बाद राहुल गांधी ने एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कई तल्ख़ सवाल पूछे थे. मगर उत्तर प्रदेश में जनसभा को सम्बोधित करते हुए जब प्रधानमंत्री ने राहुल के सवालों को मज़ाक़ में लिया, तो कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा था, "आप मेरा मज़ाक़ उड़ाइये. मगर मेरे सवालों का जवाब दीजिये."



दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मंच साझा किया. हलाकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी 'जन वेदना' सम्मलेन में शामिल होना था, वो नहीं आ पायीं. पहले तो ऐसा लगा कि शायद यह सम्मलेन औपचारिकता मात्र ही बनकर रह जाएगा.



मगर राहुल गांधी ने समा कुछ ऐसा बांधा कि उनके भाषणों को लेकर जो धारणा बनी या बनायी गयी थी, वो उसके ठीक उलट बोले.



मिसाल के तौर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया तो 'नमक हलाल' में अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गाने का सहारा लिया. उन्होंने गाने की पैरोडी बनाते हुए कहा, "आप का तो लगता है बस यही सपना, राम-राम जपना पराया माल अपना."



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कई चुटकियां लीं. मंगलयान की बात करते हुए राहुल ने कहा कि "प्रधानमंत्री ने मंगलयान को 15 मिनट में बना दिया. मगर उसमे सिर्फ एक कमी रह गई थी. उसमें मोदी जी का फोटो नहीं था."
Tags :