🔴 TRENDING NOW!
चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

👤
prativad
👁 476 व्यूज
📍 भोपाल
सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से 20-20 हजार रुपये की घोषणा
संकट की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी सरकार

23 मई 2026। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में 23 मई को दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सरकार शोकाकुल परिवार के साथ है। सीएम डॉ. यादव ने मृत बच्चों के परिजनों के लिए राज्य शासन की ओर से 6-6 लाख रुपये और रेड क्रॉस सोसायटी की ओर 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की।

दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवगतों को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता हेतु राज्य शासन की ओर से 6-6 लाख और जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 20-20 हजार की राशि दी जा रही है।
Tags :