🔴 TRENDING NOW!
चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी

बाघ के हमले में महिला की मौत, सीएम डॉ. यादव ने मृतका के परिजनों को दिया 25 लाख रुपये का मुआवजा

👤
prativad
👁 689 व्यूज
📍 भोपाल
बाघ के हमले में महिला की मौत, सीएम डॉ. यादव ने मृतका के परिजनों को दिया 25 लाख रुपये का मुआवजा
उमरिया में बांधवगढ़ नेशनल पार्क में घटी घटना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
घायलों के लिए आर्थिक सहायता और फ्री इलाज की घोषणा

24 मई 2026। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघ ने एक महिला को मार डाला और कुछ लोगों को घायल कर दिया। इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक तरफ मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी, तो वहीं दूसरी ओर घायलों को भी मुआवजा देने और उनका फ्री इलाज करने की घोषणा की।

घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत ग्राम खेरवा टोला, जिला उमरिया में बाघ के हमले में एक महिला की मृत्यु और कुछ नागरिकों के घायल होने का समाचार दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हमले में मृतक के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों के निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
Tags :