🔴 TRENDING NOW!
पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें

मांग में वृद्धि के बीच निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा रविवार को भी संचालन जारी

👤
prativad
👁 543 व्यूज
📍 भोपाल
मांग में वृद्धि के बीच निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा रविवार को भी संचालन जारी
25 मई 2026। राष्ट्र एवं आमजन की चौबीसों घंटे सेवा के संकल्प के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियाँ — इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड — साप्ताहिक अवकाश दिवस रविवार होने के बावजूद अपने भंडारण केंद्रों एवं टर्मिनलों का संचालन निरंतर जारी रखे हुए हैं। यह पहल विभिन्न क्षेत्रों में ईंधन की मांग में तीव्र वृद्धि के बीच पेट्रोल, डीज़ल एवं रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु की गई है।

मध्य प्रदेश में ईंधन की सुचारु उपलब्धता बनाए रखने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा इटारसी एवं रतलाम स्थित लोकेशन का संचालन किया गया, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सागर एवं जबलपुर स्थित लोकेशन से संचालन कर आपूर्ति व्यवस्था को निरंतर बनाए रखा गया।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियाँ लगातार भंडार की स्थिति की समीक्षा कर रही हैं तथा बढ़ी हुई मांग की स्थिति को प्रभावी ढंग से पूरा करने हेतु परिवहन एवं वितरण व्यवस्था के समन्वित संचालन पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

आपूर्ति दल, परिवहन तंत्र, टर्मिनल संचालन एवं चयनित विक्रय केंद्र चौबीसों घंटे कार्यरत हैं, ताकि पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। यह व्यवस्था “हम सदैव आपके साथ हैं” की भावना को सार्थक रूप से प्रतिबिंबित करती है।

नागरिकों से अनुरोध है कि वे सामान्य खरीद व्यवहार बनाए रखें तथा अनावश्यक घबराहट में खरीदारी से बचें। उपभोक्ताओं से यह भी आग्रह किया जाता है कि ईंधन उपलब्धता संबंधी सही जानकारी हेतु केवल अधिकृत एजेंसियों एवं तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Tags :