🔴 TRENDING NOW!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, स्वामित्व अधिकार अभिलेख हस्तांतरण योजना से मिला 10 हितग्राहियों को मालिकाना हक AI से आगे सुपरइंटेलिजेंस की दुनिया: क्या .si डोमेन बन सकता है डिजिटल पहचान का नया विकल्प? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया सख्त एक्शन, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग निलंबित AI एजेंट्स में भी जेंडर बायस: एक ही काम के लिए महिला एजेंट को पुरुष से 10.25% कम भुगतान मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थानों का सम्मान जमीन से आसमान तक जियो, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ कनेक्टिविटी की नई छलांग भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अब बड़ों को भी मिलेगा वैक्सीन कवच, फोर्टिस मुलुंड की नई हेल्थ पहल

👤
prativad
👁 886 व्यूज
📍 भोपाल
अब बड़ों को भी मिलेगा वैक्सीन कवच, फोर्टिस मुलुंड की नई हेल्थ पहल
अब सिर्फ बच्चों नहीं, बड़ों की सेहत की भी ढाल बनेगा टीकाकरण

मुंबई 26 मई 2026। बदलती जीवनशैली, बढ़ती उम्र और लगातार उभरती संक्रामक बीमारियों के दौर में अब स्वास्थ्य सेवाओं का फोकस केवल इलाज तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि बीमारियों को पहले ही रोकने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए Fortis हॉस्पिटल मुलुंड ने एक विशेष वयस्क टीकाकरण क्लिनिक की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य लोगों में वयस्क टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर उपलब्ध कराना है। इस क्लिनिक का उद्घाटन पद्म श्री डॉ. हिम्मतराओ बावस्कर ने किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, वरिष्ठ चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

यह क्लिनिक इन्फ्लुएंजा, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी, शिंगल्स, टिटनेस और एचपीवी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए परामर्श, जोखिम मूल्यांकन और टीकाकरण की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा। संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति सबनीस के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल खासतौर पर उन वयस्कों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता उम्र, पुरानी बीमारियों या विशेष चिकित्सा स्थितियों के कारण कमजोर हो जाती है। अस्पताल का मानना है कि समय रहते जागरूकता और टीकाकरण के जरिए समाज को अधिक सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

(अनिल बेदाग)
Tags :