🔴 TRENDING NOW!
चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी

42 वर्षीय व्यक्ति ने संत बनने के लिए अपना प्राइवेट पार्ट काटा

👤
prativad
👁 765 व्यूज
📍 भोपाल
42 वर्षीय व्यक्ति ने संत बनने के लिए अपना प्राइवेट पार्ट काटा
30 मई 2026। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक 42 वर्षीय व्यक्ति द्वारा खुद को गंभीर रूप से घायल किए जाने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति का दावा है कि वह सांसारिक जीवन त्यागकर संत बनना चाहता था और इसी सोच के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह महाराजपुर क्षेत्र की भाटीपुरा बस्ती में हुई। घायल व्यक्ति की पहचान राम मिलन यादव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह खेत के पास स्थित एक कुएं के निकट गया था, जहां उसने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया।

बताया गया है कि घटना के बाद राम मिलन ने अपने चचेरे भाई को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पहले महाराजपुर अस्पताल तथा बाद में जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान राम मिलन ने कथित तौर पर कहा कि वह सांसारिक मोह-माया से मुक्त होना चाहता था और उसे आशंका थी कि भविष्य में उससे कोई गलत कार्य हो सकता है। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से लकवे से पीड़ित है। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का विवाह 20 जून को प्रस्तावित है और उसकी तैयारियां चल रही थीं।

राम मिलन के भाई नारायण सिंह यादव का कहना है कि वह लंबे समय से गांजे का सेवन करता था। परिजनों को आशंका है कि नशे की लत का असर उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा हो सकता है।

जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि मरीज को अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। चोट गंभीर होने के कारण तत्काल आपातकालीन सर्जरी कर रक्तस्राव को नियंत्रित किया गया। मरीज की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रहे हैं।
Tags :