🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

यहां अंग्रेजों के खिलाफ बनी थी पहली सरकार, 356 क्रांतिकारियों की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी

👤
PDD
👁 18245 व्यूज
📍 Bhopal
यहां अंग्रेजों के खिलाफ बनी थी पहली सरकार, 356 क्रांतिकारियों की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
आजादी के आंदोलन में जलियावालां बाग हत्याकांड को सबसे बड़ा नरसंहार माना जाता हैं. इतिहास के काले अध्याय के रूप में दर्ज जलिययावालां बाग जैसे नरसंहार को देश के दूसरे इलाकों में भी अंजाम दिया गया था.



एक ऐसा ही नरसंहार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास सीहोर जिले में 14 जनवरी 1858 को हुआ था. 1857 में अंग्रेजों से बगावत कर सबसे पहली सरकार यहां ही बनी थीं. अंग्रेजों ने इस बगावत का बदला 356 कैदियों का कत्लेआम कर लिया था.



मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रकाशित कराई गई किताब 'सिपाही बहादुर' में इस ऐतिहासिक बगावत का सिलसिलेवार ब्यौरा दिया गया है. दरअसल, मई 1857 में जो सशस्त्र बगावत हुई थी उसके बाद सीहोर-भोपाल रियासत में बगावत की तैयारी होने लगी थी. एक जुलाई 1857 को इंदौर और आसपास भी बगावत का झंडा बुलंद होने के कुछ ही समय बाद सीहोर अंदर ही अंदर विद्रोह की आग से सुलग रहा था.



हालांकि, भोपाल की तत्कालीन नवाब सिकंदर बेगम की अंग्रेजों की प्रति भक्ति थीं. इस वजह से अंग्रेजों को भरोसा था कि भोपाल रियासत में बगावत को थामना उसके लिए कोई मुश्किल नहीं होगा.



ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक 11 जुलाई 1857 को सीहोर के कुछ सिपाहियों ने ये शिकायत की थी कि फौज को सप्लाई की जा रही घी और शक्कर में मिलावट की जा रही है. सिपाही मिलावट के लिये सरकार को दोषी मान रहे हैं. मिलावट की जांच 6 अगस्त 1857 को सीहोर के रामलीला मैदान में हुई. जांच में शकर में मिलावट पाई गई. जांच के निष्कर्ष सामने आते ही सिपाहियों ने अंग्रेजों के खिलाफ खुली बगावत कर दी.



सिपाही बहादुर सरकार

8 अगस्त को सिपाही बहादुर सरकार की स्थापना की गई और बागियों की सरकार दर्शाने के लिये दो झण्डे निशाने मोहम्मदी और निशाने महावीर लगाये गये. इसका मुखिया महावीर कोठ हवलदार को बनाया गया। इसलिए यह कौंसिल महावीर कौंसिल के नाम से मशहूर हुई. सीहोर में दो अदालतें बनाई गईं. एक के मुखिया वली शाह थे. दूसरे के महावीर.



14 जनवरी को कत्लेआम

अंग्रेजों के खिलाफ देश की पहली समांनतर सरकार ने 8 अगस्त 1857 को काम संभाल लिया. अंग्रेजों के लिए ये बगावत आंख की किरकिरी बन गईं. अंग्रेजों ने जनरल रोज के नेतृत्व में विशाल सेना को मुंबई से सीहोर रवाना किया. ये सेना 8 जनवरी 1858 को सीहोर में दाखिल हुई.



जनरल रोज की सेना ने क्रांतिकारियों को पकड़ लिया और उनसे माफी मांगने के लिए कहा गया, लेकिन क्रांतिकारियों ने माफी मांगने से इंकार कर दिया. अंतत: 14 जनवरी 1858 को सैकड़ो क्रांतिकारियों को सैकड़ाखेड़ी स्थित चांदमारी के मैदान पर एकत्र कर गोलियों से भून दिया गया. भोपाल स्टेट गजेटियर के पृष्ठ क्रमांक 122 के अनुसार इन शहीदों की संख्या 356 से अधिक थी.



Tags :