×

विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम डॉ. मोहन, कहा- अपने कुकर्मों को भुगत रही कांग्रेस

News from Bhopal, Madhya Pradesh News, Heritage, Culture, Farmers, Community News, Awareness, Charity, Climate change, Welfare, NGO, Startup, Economy, Finance, Business summit, Investments, News photo, Breaking news, Exclusive image, Latest update, Coverage, Event highlight, Politics, Election, Politician, Campaign, Government, prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद, समाचार, हिन्दी समाचार, फोटो समाचार, फोटो
Place: भोपाल                                                👤By: prativad                                                                Views: 197

शाजापुर जिले के शुजालपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
कांग्रेस और कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बताया नाकारा

शाजापुर 31 मई 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मई को शाजापुर जिले के शुजालपुर पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस और कांग्रेसियों को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं था, लेकिन जब से उनकी सरकार आई है, तब से विकास की बयार बह रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वह अपने कर्मों से सत्ता से दूर होती जा रही है। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी जमकर बरसे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब देश पर संकट आता है, तो नेता प्रतिपक्ष भाग जाते हैं। जब प्रदेश में विकास कार्य हो तो दो कौड़ी का कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हाय रे-हाय रे करता फिरता है। आजादी के बाद से कांग्रेस का ऐसा अध्यक्ष नहीं देखा, जिसका लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार ही भाग जाए। जो 40 हजार वोट से चुनाव हारा, वो कांग्रेस का अध्यक्ष है। कांग्रेस को इस तरह के अध्यक्ष मुबारक। ऐसे लोग सरकार बनाने का मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं।

माफी मांगे कांग्रेस
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 1956 में मध्यप्रदेश बना। उसके बाद कांग्रेस ने 55 साल में केवल 5 मेडिकल कॉलेज दिए। जबकि, हमारी सरकार ने 2 साल में 7 मेडिकल कॉलेज दिए हैं। 1956 से वर्ष 2002-03 तक सिंचाई का रकबा केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर में था। किसान मेहनत तो करना जानता था, लेकिन पानी-बिजली-सड़क न होने से परेशान रहता था। उसका परिणाम ये रहा कि वर्ष 2003 तक गेहूं के दाम नहीं बढ़े। जो गेहूं 1956 में 100 रुपये क्विंटल बिकता था, उसकी कीमत वर्ष 2002 में महज 450 रुपये क्विंटल हो सकी। कांग्रेस सरकारी खरीद तो एक दाना नहीं करती थी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ये हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है, जो आज 2625 रुपये के दाम पर गेहूं खरीद रही है। यह किसान कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। कांग्रेस के समय केवल 7 आयुर्वेदिक कॉलेज थे, हमने 2 साल में 8 आयुर्वेदिक कॉलेज खोल रहे हैं। कांग्रेस के समय स्कूल में टाट-पट्टी नहीं मिलती थी, बिल्डिंग के नाम पर झाड़ के नीचे बैठकर पढ़ते थे, बरसात आते ही छु्टी हो जाती थी, आने-जाने के रास्ते नहीं थे। इस बात पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। जीतू पटवारी को अपने कांग्रेसी पूर्वर्जों के कर्मों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने देश को लज्जित करने का काम किया
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बंदर की उछल-कूद से शेर के शिकार करने में कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये भारतीय जनता पार्टी के शेर हैं, जिनकी वजह से सुशासन चलता है। हमारी सरकार गरीब-युवा-महिला-किसान सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जीवनभर के लिए भगवान राम के मंदिर पर ताला लगा आए थे, कांग्रेसी भगवान राम की जय बोलने में डरते हैं, भगवान राम के मंदिर के नाम पर इनको बुखार आ जाता है। जीतू पटवारी बताए कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करके आए क्या। ये हमारी सरकार है जिसमें अयोध्या धाम में भी जय-जय श्री राम हो रहा है और भोजशाला में भी आनंद मन रहा है। तुम्हारी सरकार ने हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर सदैव लज्जित करने का काम किया। हमारी सरकार न्यायालय के निर्णय का पालन कराने का रिकॉर्ड बनाती है। 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है।

4 जन्म तक कांग्रेस को नहीं मिलेगा मौका
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष हमें अभिनंदन लाल कहता है, लेकिन खुद टपोरीलाल है, ढपोलशंख है। सरकार के साथ काम करने के लिए बेटा दम चाहिए, जो तुम्हें 4 जन्म तक नहीं मिलना। ये मुंह और मसूर की दाल, कांग्रेस अध्यक्ष को आईना देखना चाहिए। हमारी सरकार काम करना भी जानती है और नाकाम से निपटना भी जानती है। हमारी सरकार विकास के लिए दिल खोलकर काम कर रही है। अब जब यहां आयुर्वेद कॉलेज खुल रहे हैं, सांदीपनि विद्यालय खुल रहे हैं, तो कांग्रेसियों की छाती पर सांप लौट रहे हैं। क्योंकि न तो इन्होंने काम किया है और न ही करेंगे। जनता सब जानती है। अभी तो हमारी सरकार को ढाई साल हुआ है, ढाई और बाकी है। विकास के मामले में हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Related News

Global News