×

इंडियनऑयल ने सर्वों हाइपर सीरीज़ (SERVO HYPER SERIES) लॉन्च की

News from Bhopal, Madhya Pradesh News, Heritage, Culture, Farmers, Community News, Awareness, Charity, Climate change, Welfare, NGO, Startup, Economy, Finance, Business summit, Investments, News photo, Breaking news, Exclusive image, Latest update, Coverage, Event highlight, Politics, Election, Politician, Campaign, Government, prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद, समाचार, हिन्दी समाचार, फोटो समाचार, फोटो
Place: भोपाल                                                👤By: prativad                                                                Views: 146

प्रीमियम लुब्रिकेशन में स्थापित किए नए मानक

7 जून 2026। इंडियनऑयल ने आज सर्वों हाइपर सीरीज़ (SERVO HYPER SERIES) का शुभारंभ किया, जो उसका अब तक का सबसे उन्नत प्रीमियम लुब्रिकेंट पोर्टफोलियो है। इसे आधुनिक इंजनों तथा उच्च प्रदर्शन वाले औद्योगिक उपकरणों की विकसित होती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

उन्नत सिंथेटिक बेस ऑयल्स तथा अगली पीढ़ी की एडिटिव प्रौद्योगिकियों से विकसित सर्वों हाइपर सीरीज़ (SERVO HYPER SERIES) कठिन परिचालन परिस्थितियों में बेहतर इंजन प्रदर्शन, अधिक ईंधन दक्षता तथा विस्तारित ऑयल ड्रेन अंतराल सुनिश्चित करती है। यह नई श्रृंखला ऑटोमोटिव एवं औद्योगिक क्षेत्रों में प्रीमियम लुब्रिकेशन समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विकसित की गई है।

सर्वों हाइपर सीरीज़ (SERVO HYPER SERIES) को विविध ऑटोमोटिव एवं औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें क्यूआर -सक्षम डिजिटल प्रमाणीकरण एवं ट्रेसबिलिटी सुविधाएं शामिल हैं, जिनकी सहायता से ग्राहक उत्पाद की प्रामाणिकता सत्यापित कर सकते हैं तथा तत्काल उत्पाद संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस श्रृंखला में प्रीमियम पैकेजिंग का उपयोग किया गया है, जिसमें पुनर्चक्रण योग्य एवं पुनर्चक्रित सामग्री की मात्रा बढ़ाई गई है। यह इंडियनऑयल की सतत एवं ग्राहक-केंद्रित नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर सौमित्र पी. श्रीवास्तव, निदेशक (विपणन), इंडियनऑयल ने कहा:

"लुब्रिकेंट उद्योग का भविष्य प्रौद्योगिकी, प्रदर्शन और विश्वास से निर्धारित होगा। सर्वों हाइपर सीरीज़ (SERVO HYPER SERIES) इन तीनों मूल्यों का उत्कृष्ट समन्वय है। यह लॉन्च इंडियनऑयल की एक प्रौद्योगिकी-संचालित और भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा कंपनी के रूप में स्थिति को और सुदृढ़ करता है। हम केवल एक नई लुब्रिकेंट श्रृंखला लॉन्च नहीं कर रहे हैं, बल्कि भारत में लुब्रिकेंट उत्कृष्टता के अगले अध्याय को परिभाषित करते हुए उद्योग के लिए नए मानक स्थापित कर रहे हैं।"

सर्वों हाइपर सीरीज़ (SERVO HYPER SERIES) को इंडियनऑयल के एकीकृत लुब्रिकेंट प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र के माध्यम से विकसित किया गया है, जिसकी आधारशिला फरीदाबाद स्थित विश्वस्तरीय अनुसंधान एवं विकास (R&D) केंद्र है, जो पिछले पाँच दशकों से अधिक समय से लुब्रिकेंट नवाचार को दिशा दे रहा है। इसे हाल ही में चालू किए गए चेन्नई के मनाली स्थित एकीकृत ल्यूब कॉम्प्लेक्स, जो विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत लुब्रिकेंट विनिर्माण सुविधा है, तथा 43,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स और लगभग 90,000 लुब्रिकेंट टचपॉइंट्स के व्यापक वितरण नेटवर्क का समर्थन प्राप्त है। ये क्षमताएँ इंडियनऑयल को भारत में प्रीमियम लुब्रिकेंट बाजार के विकास का नेतृत्व करने के लिए विशिष्ट रूप से सक्षम बनाती हैं।

सर्वों हाइपर सीरीज़ (SERVO HYPER SERIES) का लॉन्च ग्राहकों को उत्कृष्ट मूल्य प्रदान करने वाले प्रौद्योगिकी-संचालित उत्पादों के विकास के प्रति इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। साथ ही यह भारत की औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता और विनिर्माण उत्कृष्टता को भी मजबूती प्रदान करेगा।

Related News

Global News