🔴 TRENDING NOW!
चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी श्वेत क्रांति 2.0: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की तारीफ, आज मिली सौगातों से डबल होगी गौपालकों की आय भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी केवट ने भरा पर्चा, सीएम डॉ. यादव बोले- जीत के लिए संकल्पित हैं हम

👤
prativad
👁 617 व्यूज
📍 भोपाल
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी केवट ने भरा पर्चा, सीएम डॉ. यादव बोले- जीत के लिए संकल्पित हैं हम
बचपन से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा से जुड़े हैं केवट
निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद
पार्टी का यह निर्णय हर वर्ग के कल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

8 जून 2026। मध्यप्रदेश की राजनीति के लिए 8 जून का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट का नामांकन पत्र जमा कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जीत के लिए हम संकल्पित हैं। केवट के नाम का चयन भारतीय जनता पार्टी के सब वर्गों के कल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्टी कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

महेश केवट का नामांकन दाखिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा राज्यसभा चुनाव में तीसरे प्रत्याशी के रूप में महेश केवट का चयन किया गया है। उन्होंने आज नामांकन फॉर्म जमा कराया है। हम इस संकल्प के साथ चल रहे हैं कि हम तीनों राज्यसभा की सीटों पर निर्वाचित होकर रहेंगे। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि महेश केवट बाल्यकाल से स्वयं सेवक रहे हैं, विद्यार्थी परिषद-युवा मोर्चा में रहे हैं, संघ में कई उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया है। आज भगवान राम का आशीर्वाद एक बार फिर निषाद राज की परंपरा को कायम करते हुए महेश केवट को मिल रहा है। हम सभी वर्गों की समानता के लिए सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हैं।

जब-जब जो कहा, तब-तब वो किया
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी पार्टी केवल कहती नहीं है, करके दिखाती है। मुझे इस बात का आनंद है कि जिस वर्ग का लोकसभा-विधानसभा में कही कोई प्रतिनिधित्व नहीं था, उस वर्ग के प्रतिनिधि को सीधे उच्च सदन में अवसर मिल रहा है। यह निर्णय हमारी पार्टी की सब वर्गों के कल्याण की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
Tags :