×

डीपी वर्ल्ड और नीति आयोग ने ‘वी राइज’ पहल के तहत शीर्ष 10 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

News from Bhopal, Madhya Pradesh News, Heritage, Culture, Farmers, Community News, Awareness, Charity, Climate change, Welfare, NGO, Startup, Economy, Finance, Business summit, Investments, News photo, Breaking news, Exclusive image, Latest update, Coverage, Event highlight, Politics, Election, Politician, Campaign, Government, prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद, समाचार, हिन्दी समाचार, फोटो समाचार, फोटो
Place: भोपाल                                                👤By: prativad                                                                Views: 146

डीपी वर्ल्ड ने शीर्ष 10 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया, इस पहल से पूरे भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए निर्यात की तैयारी और बाजार तक पहुंच को मिली है गति

10 जून 2026। डीपी वर्ल्ड और नीति आयोग के वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूईपी) ने आज ‘वी राइज’ के समापन के अवसर पर 10 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। ‘वी राइज’ एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसके माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को निर्यात के लिए तैयार होने और बाजार तक पहुंचने में सहायता प्रदान की जाती है।

अक्टूबर, 2025 में लॉन्च की गई पहल ‘वी राइज’ (वीमेन एंटरप्रेन्योर्स रीइमेजिनिंग इन्क्लूसिव एंड सस्टेनेबल एंटरप्राइजेज) के माध्यम से महिला उद्यमियों का कौशल विकास किया जाता है। साथ ही उन्हें अपने कारोबार को बढ़ाने एवं नए बाजारों तक पहुंचने के लिए जरूरी जानकारी एवं नेटवर्क के रूप में भी सहायता प्रदान की जाती है।

शीर्ष 10 महिला उद्यमियों को फूड, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल्स, ब्यूटी एंड वेलनेस समेत विभिन्न सेक्टर में इनोवेटिव एवं प्रभावी कारोबार के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। देशभर से मिले 600 से अधिक आवेदनों में से इन्हें चुना गया। ये फाइनलिस्ट भारत के व्यापार एवं आर्थिक विकास की कहानी में हिस्सा लेने की महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों की बढ़ती महत्वाकांक्षा को प्रदर्शित करती हैं।

सही तरीके से मेंटरशिप, विशेषज्ञों के नेतृत्व में वर्कशॉप और डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल से प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स, कम्प्लायंस एवं पोजिशनिंग के बारे में व्यावहारिक जानकारियां पाने में मदद मिली।

इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने कहा, ‘एक क्रिकेटर के तौर पर मैं जानती हूं कि हर उपलब्धि सही तैयारी, रेजिलिएंस और सही समय पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने के साहस का परिणाम होती है। डीपी वर्ल्ड के ‘वी राइज’ प्रोग्राम के माध्यम से सम्मानित महिला उद्यमियों ने भी आगे बढ़ने की वही भावना प्रदर्शित की है, अपनी ताकत को साबित किया है और वैश्विक बाजार के लिए तैयार कारोबार खड़ा किया है। उनका सफर हमें याद दिलाता है कि जब अवसर और दृढ़ इच्छाशक्ति को साथ मिलाया जाता है, तो भविष्य का सिर्फ सपना नहीं देखा जाता, बल्कि उसे साकार भी किया जाता है।’

नीति आयोग की प्रोग्राम डायरेक्टर और वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म (डब्ल्यूईपी) की मिशन डायरेक्टर एना रॉय ने कहा, ‘वैश्विक सप्लाई चेन में भारत अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है और ऐसे में उद्यमिता एवं व्यापार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना ज्यादा समावेशी एवं रेजिलिएंट इकोनॉमी के लिए महत्वपूर्ण है। ‘वी राइज’ को एक ऐसे व्यापक प्लेटफॉर्म के तौर पर डिजाइन किया गया है, जो महिला उद्यमियों को कौशल और आत्मविश्वास देता है। साथ ही सतत तरीके से विस्तार करने और वैश्विक बाजार में सार्थक भागीदारी के लिए जरूरी मार्केट ओरिएंटेशन भी प्रदान करता है।’

डीपी वर्ल्ड के कंट्री मैनेजर सबकॉन्टिनेंट (इंडिया) हेमंत कुमार रुइया ने कहा, ‘महिला उद्यमी इनोवेशन, रोजगार सृजन और मजबूत समाज के साथ भारत के आर्थिक भविष्य को आकार दे रही हैं। नीति आयोग के वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर संचालित ‘वी राइज’ प्रोग्राम के माध्यम से डीपी वर्ल्ड क्षमता बढ़ाने, नेटवर्क का विस्तार करने और वैश्विक बाजारों तक पहुंचने का अवसर देते हुए महिला उद्यमियों की सहायता कर रही है। यह पहल एक समावेशी ट्रेड इकोसिस्टम तैयार करने और उद्यमिता एवं इनोवेशन के माध्यम से भारत के विकास में योगदान देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’

मिताली राज, डीपी वर्ल्ड के कंट्री मैनेजर सबकॉन्टिनेंट (इंडिया) हेमंत कुमार रुइया और एना रॉय (नीति आयोग) के साथ तैयार किए गए पैनल में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे महिलाओं के नेतृत्व वाली एमएसएमई से निर्यात के मामले में भारत की महत्वाकांक्षाओं को गति मिल सकती है। इस परिचर्चा में वैश्विक स्तर पर महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने में इकोसिस्टम इनेबलर्स की भूमिका पर भी जोर दिया गया। डीपी वर्ल्ड आगे भी इन फाइनलिस्ट को विशेष रूप से तैयार लर्निंग रिसोर्सेज, इंडस्ट्री नेटवर्क एवं इकोसिस्टम में अवसर के माध्यम से सहयोग प्रदान करती रहेगी। इससे लंबी अवधि में कारोबारी विकास एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Related News

Global News