🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष: सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का

👤
prativad
👁 575 व्यूज
📍 भोपाल
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 125वां जयंती वर्ष: सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- ये अवसर युवाओं को प्रेरणा देने का
प्रदेश के मुखिया ने महापौरों और नगर पालिका अध्यक्षों से की बात
23 जून से 6 जुलाई तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी राज्य सरकार

भोपाल 22 जून 2026। मध्यप्रदेश सरकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष के उपलक्ष में 23 जून से 6 जुलाई तक कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगरीय निकायों के महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों से मुख्यमंत्री निवास से वीसी के जरिये चर्चा की और निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन राष्ट्रीय एकीकरण के लिए समर्पित रहा।

गौरतलब है कि, डॉ. मुखर्जी का निधन 23 जून 1953 को हुआ, जिसे राष्ट्रहित में दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान के रूप में देखा जाता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विशेष व्यवस्था के विरोध में आंदोलन किया था। उनका बलिदान राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक माना जाता है। उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून से लेकर 6 जुलाई तक प्रदेश में विशेष पखवाड़ा आयोजित किया जाए।

व्यापक स्तर पर प्रसारित किए जाएं विचार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पखवाड़े के अंतर्गत श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएं। श्रद्धेय डॉक्टर मुखर्जी शिक्षाविद, चिंतक, सांसद और दूरदर्शी राजनेता थे। उनकी जयंती युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का अवसर है। पखवाड़े का समापन उनके विचारों के व्यापक प्रसार के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाना हो।
Tags :