🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

अगले सत्र से सेमेस्टर खत्म करने की घोषणा पर प्रचार्यों से मांगे सुझाव

👤
DD
👁 17987 व्यूज
📍 Bhopal
अगले सत्र से सेमेस्टर खत्म करने की घोषणा पर प्रचार्यों से मांगे सुझाव
18 जनवरी 2017, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया की इस घोषणा पर कि अगले शिक्षा सत्र से स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर प्रणाली खत्म होगी, पर अब उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय ने विचार करना प्रारंभ कर दिया है तथा इस संबंध में सभी कालेजों के प्राचार्यों से सुझाव मांगे गये हैं।



ज्ञातव्य है कि उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने गत 21 सितम्बर 2016 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भोपाल में आयोजित प्रदर्शन-आंदोलन में स्वयं जाकर घोषणा की थी कि प्रदेश में स्नातक स्तर तक सामान्य पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर प्रणाली को समाप्त कर आगामी सत्र से वार्षिक परीक्षा प्रणाली को लागू किया जायेगा। इस घोषणा को उच्च शिक्षा विभाग ने सरकार का निर्णय माना है।



इस संबंध में कार्यालय उच्च शिक्षा आयुक्त ने राज्य समस्त शासकीय एवं अशासकीय कालेजों के प्राचार्यों को पत्र लिख कर कहा है कि सरकार के सेमेस्टर प्रणाली खत्म के निर्णय के संबंध में शीघ्र कार्यवाही की जाना है। इसलिये सभी प्राचार्य अपने अभिमत अथवा सुझाव अकादमिक शाखा के ई-मेल पर वर्ड फाईल में तैयार कर भेजना सुनिश्चित करें ताकि शासन को अग्रिम कार्यवाही हेतु शीघ्र अवगत कराया जा सके।



विभागीय अफसरों का कहना है कि पहले चरण में कालेजों के प्राचार्यों से अभिमत मांगा जा रहा है तथा आगे विश्वविद्यालयों, प्राध्यापकों एवं छात्रों से भी सुझाव मांगने पर निर्णय हो सकता है। पुराने समय से सेमेस्टर प्रणाली चल रही है इसलिये अब इसे खत्म करने के लिये सुझाव तो मंगाने ही पड़ेंगे।





- डॉ नवीन जोशी



Tags :