🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

भोपाल: आलोक श्रीवास्तव बने मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष

👤
prativad
👁 268 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल: आलोक श्रीवास्तव बने मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष
भोपाल 28 जून 2026। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आलोक श्रीवास्तव को संघ का नया उप प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

संघ के प्रांताध्यक्ष एस.बी. सिंह द्वारा 6 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए श्री आलोक श्रीवास्तव, जो लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, भोपाल में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं, को उप प्रांताध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश की प्रतिलिपि सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त, भोपाल कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

संघ ने उम्मीद जताई है कि श्री आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व और अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं और हितों की रक्षा के लिए संघ का कार्य और प्रभावी होगा।
Tags :