🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

पाइप के जरिये सिंचाई करने में मध्यप्रदेश देश में अव्वल

👤
प्रतिवाद
👁 17889 व्यूज
📍 Bhopal
पाइप के जरिये सिंचाई करने में मध्यप्रदेश देश में अव्वल
18 जनवरी 2017, जल-संसाधन एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय जल-संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती से मुलाकात की। डॉ. मिश्रा ने प्रदेश में चलायी जा रही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। मंत्री डॉ. मिश्रा ने पीएमकेएसवाई के तहत आने वाली केन्द्र में लम्बित सिंचाई परियोजना की राशि को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।



चर्चा के दौरान केन्द्रीय मंत्री सुश्री भारती ने बताया कि पाइप के जरिये सिंचाई करने में मध्यप्रदेश देश का अव्वल राज्य है और समुचित सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में दूसरे राज्य पर आता है। केन्द्रीय मंत्री ने लम्बित सिंचाई योजनाओं की राशि शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया।



डॉ. मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में 209 एसएमई परियोजनाओं का काम पूरा हो गया है। इसी प्रकार प्रदेश में 82 जल-संरचनाओं का पुनरुद्धार कार्य पूरा हो चुका है। डॉ. मिश्रा ने केन-बेतवा सिंचाई योजना में आने वाली अन्य परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की।



इस मौके पर प्रदेश के प्रमुख सचिव जल-संसाधन पंकज अग्रवाल एवं आवासीय आयुक्त आशीष श्रीवास्तव मौजूद थे।
Tags :