🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बोले, भारत की विकास नीतियों से ले रहे हैं प्रेरणा, मोदी के कार्यक्रमों की खुलकर की सराहना

👤
prativad
👁 754 व्यूज
📍 भोपाल
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बोले, भारत की विकास नीतियों से ले रहे हैं प्रेरणा, मोदी के कार्यक्रमों की खुलकर की सराहना
जकार्ता 8 जुलाई 2026। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका देश भारत के कई सफल कार्यक्रमों से प्रेरणा ले रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे इंडोनेशिया के विकास के लिए उन्होंने मोदी सरकार की कई पहलों का अध्ययन किया है और उनसे सीखने का प्रयास किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय आधिकारिक इंडोनेशिया यात्रा के दौरान आयोजित राजकीय भोज में राष्ट्रपति सुबियांतो ने कहा, "मैं आपके राजनीतिक सफर को लंबे समय से देख रहा हूं। मैंने आपके कई कार्यक्रमों का अध्ययन किया है और उनसे प्रेरणा ली है।"

उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया में कई समानताएं हैं। दोनों देशों की बड़ी आबादी, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियां लगभग समान हैं। इसके बावजूद भारत ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो इंडोनेशिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने सीमित संसाधनों और बड़ी आबादी जैसी चुनौतियों के बावजूद विकास की मजबूत मिसाल पेश की है और इंडोनेशिया भी इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।

युवाओं और तकनीक पर रहेगा दोनों देशों का फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 21वीं सदी तकनीक आधारित सदी है और भारत तथा इंडोनेशिया दोनों अपने युवा वर्ग की ऊर्जा के दम पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के युवाओं में तकनीक के प्रति स्वाभाविक रुचि है और यही भविष्य की साझेदारी का आधार बनेगी।

उन्होंने बताया कि इंडोनेशिया के सिंगहासारी विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बेंगलुरु का पहला विदेशी परिसर स्थापित किया जाएगा। इससे केवल इंडोनेशिया ही नहीं, बल्कि पूरे आसियान क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली प्रबंधन शिक्षा का लाभ मिलेगा।

डिजिटल सहयोग और स्टार्टअप साझेदारी को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) मॉडल पर आधारित इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (ION) शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), दूरसंचार, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप इकोसिस्टम में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दिया है।

14 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को नई मजबूती देते हुए दोनों देशों ने कुल 14 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इनमें समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग, अंतरिक्ष अनुसंधान, इस्पात आपूर्ति श्रृंखला, रेयर अर्थ खनिज, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।

इन समझौतों से दोनों देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और सामरिक साझेदारी को नई गति मिलने की उम्मीद है।
Tags :