🔴 TRENDING NOW!
पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1 दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026 कंगना रनौत ने Gen Z को 'जेनरेशन गटर' कहने के बाद खुद को बताया Gen Alpha, बोलीं: सीधे मुद्दे की बात करो 'स्पिरिट' विवाद में नया दावा: दीपिका पादुकोण को पूरी कहानी कभी सुनाई ही नहीं गई? 44 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पीने का पानी, इसलिए परिवारों के करीब जाकर समझें परेशानी सीएम डॉ. मोहन का मास्टर स्ट्रोक, फिर शुरू होगी कैलारस शुगर मिल, जानें कब खुलेंगे टेंडर? "सजग मन ही सफलता की कुंजी है", स्वामी मित्रानंद सरस्वती ने आरएनटीयू में छात्रों से किया संवाद, बताए मेडिटेशन के फायदे

अदाह शर्मा बनीं हॉलीवुड हॉरर की भारतीय पहचान

👤
prativad
👁 745 व्यूज
📍 भोपाल
अदाह शर्मा बनीं हॉलीवुड हॉरर की भारतीय पहचान
ड्रामा के बाद अब हॉलीवुड हॉरर पर अदाह शर्मा का कब्ज़ा
हॉरर की दुनिया में अदाह शर्मा का बड़ा मुकाम

मुंबई 10 जुलाई 2026। अदाह शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि प्रयोगों से अपना अलग मुकाम बनाने वाली कलाकार हैं। अपने अभिनय सफर की शुरुआत सुपरहिट हॉरर फिल्म '1920' से करने वाली अदाह अब विश्वप्रसिद्ध हॉलीवुड हॉरर फ्रैंचाइज़ी 'ईविल डेड' की भारत में प्रमोशनल फेस बन गई हैं। यह उपलब्धि उनके करियर के लिए एक प्रतीकात्मक और खास पड़ाव मानी जा रही है, क्योंकि जिस हॉरर जॉनर ने उन्हें पहचान दिलाई, उसी शैली की सबसे चर्चित वैश्विक फ्रैंचाइज़ी ने अब उन्हें अपना चेहरा चुना है।

हालांकि अदाह ने खुद को कभी एक ही तरह के किरदारों तक सीमित नहीं रखा। 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' में दमदार एक्शन, 'रीटा सान्याल' और 'सनफ्लावर' में शानदार कॉमिक टाइमिंग, तथा 'द केरला स्टोरी' में भावनात्मक अभिनय ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अब वह सुपरहीरो फिल्म 'सुपर वेली' और मराठी सिनेमा में 'गजरा' के जरिए नए प्रयोगों के लिए तैयार हैं। हॉरर से लेकर एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और सुपरहीरो तक, अदाह ने हर बार अपनी सीमाओं को तोड़ा है। यही वजह है कि आज वह भारतीय सिनेमा की सबसे वर्सटाइल अभिनेत्रियों में शुमार हैं और उनका यह नया अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव उनके बढ़ते वैश्विक प्रभाव का मजबूत संकेत भी है।

(अनिल बेदाग)
Tags :