🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

यंग इंडियन अंगदान दिवस पर होगा 14 अंगदानियों का सम्मान

👤
प्रतिवाद
👁 18723 व्यूज
📍 Bhopal
यंग इंडियन अंगदान दिवस पर होगा 14 अंगदानियों का सम्मान
19 जनवरी 2016, सीआईआई यंग इंडियन्स अपने द्वारा प्रतिवर्ष 20 जनवरी को मनाये जाने वाले अंगदान दिवस पर ऐसे 14 लोगों का सम्मान करेगा जिन्होंने या उनके परिजनों ने अंगदान कर दूसरों की जिंदगियां बचाने का कार्य किया है। यह सम्मान समारोह 20 जनवरी को शाम 4.30 बजे डीबी सिटी माल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर शहर के सीएसपी समीर यादव को भी प्रदेश के पहले लिवर ट्रांसप्लांटेशन को सफल बनाने ग्रीन कॉरीडोर बनाये जाने हेतु सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक कलाकारों का एक दल अंगदान के महत्व पर एक लघु नाटक का मंचन भी करेगा।



सीआईआई यंग इंडियन्स के गिफ्ट एन ऑर्गन वर्टिकल की प्रमुख एवं स्वयं अंगदान कर चुकी सुश्री भावना बनर्जी ने बताया कि उनके द्वारा चलाये जा रहे अंगदान अभियान को भोपालवासियों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। बहुत ही अल्प समय में 40 से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर अंगदान की शपथ ले चुके हैं। इसमें 82 वर्ष की उम्र के श्री हर्षवर्धन जौहरी तथा सबसे कम उम्र 23 वर्ष के विकास त्रिपाठी जैसे दानदाता शामिल हैं। ये दोनों ही सम्मान समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।



उन्होंने आगेे बताया कि यह अभियान भोपाल एवं मण्डीदीप के विभिन्न संस्थानों में चलाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को अंगदान के लिए प्रोत्साहित करने वर्कशॉप, सेमीनार, नुक्कड़ नाटक, कार स्टिकर्स, चौराहों पर बैनर, व्हाट्सएप, फेसबुक सहित रेडियो व टेलीविजन का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही यंग इंडियन्स द्वारा www.giftanorgan.org नामक वेबसाइट भी बनाई गई। उल्लेखनीय है कि मात्र दो दिनों पूर्व फेसबुक पर आरंभ किये गए अभियान के तहत तीन लोगों ने फेसबुक के जरिए अंगदान की सहमति जताई है।

Tags :