🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन ने पावर सेक्टर में की नई शुरुआत, कहा- औद्योगिक विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध एआई+ यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो के 10 साल बेमिसाल प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से समृद्ध हुई भारतीय कालगणना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0' का वॉल वर्जन OCD को लेकर बड़ी वैज्ञानिक खोज, शोधकर्ताओं ने पहचाने 36 जोखिम वाले जीन भारत ने नॉर्वे के साथ किए 5 बड़े समझौते, रिसर्च और टेक्नोलॉजी को मिलेगी नई रफ्तार फ़िल्म "हनुमान अंश" के गायक  सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव व्यापारियों-रहवासियों का पक्ष पूरी गंभीरता के साथ सुप्रीम कोर्ट में रख रही सरकार: सीएम डॉ. यादव पीएनबी का पहला एआई शिखर सम्मेलन 2026 एआई-संचालित बैंकिंग के भविष्य को आकार देने के लिए बैंकिंग, नीतिगत और प्रौद्योगिकी जगत के लीडर्स एक साथ आए सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

👤
prativad
👁 470 व्यूज
📍 भोपाल
UCC पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस बोली- जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
21 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समान नागरिक संहिता (UCC) समेत आठ विधेयकों पर चर्चा हो रही है। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सबसे ज्यादा टकराव UCC विधेयक को लेकर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस विधायकों ने विधेयक का विरोध करते हुए सरकार पर किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

विधानसभा में वित्त विभाग वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश करेगा।

UCC से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस विधायक दिनेश बॉस ने आरोप लगाया कि सरकार UCC के मुद्दे के जरिए जनता का ध्यान उन समस्याओं से हटाने की कोशिश कर रही है, जिनका सीधा असर लोगों पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं और स्कूल परीक्षाओं में हालिया गड़बड़ियां जैसे मुद्दे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि पार्टी सदन में मुद्दों के आधार पर सरकार का समर्थन भी करेगी और जरूरत पड़ने पर विरोध भी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने पक्ष और विरोध के कारणों को सदन में स्पष्ट रूप से रखेगी।

UCC पर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यही है कि UCC को इस समय लाने की जरूरत क्यों पड़ी।

उन्होंने कहा, “NEET के छात्रों की पिटाई हो रही है और किसानों को खाद नहीं मिल रही है। जनता का ध्यान इन जरूरी मुद्दों से हटाने और नया नैरेटिव बनाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं, जिनकी अभी कोई जरूरत नहीं थी।”

फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले वन्यजीव टाइगर रिजर्व में छोड़े जाएंगे: मुख्यमंत्री
विधानसभा में कालापीपल से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले वन्यजीवों से जुड़े एक पायलट प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि शाजापुर जिले में चल रही वन्यजीवों के रेस्क्यू की योजना आसपास के जिलों में भी लागू की जाएगी या नहीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाब देते हुए कहा कि किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले वन्यजीवों को पकड़कर टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों और आवश्यकता के अनुसार आगे भी उचित निर्णय लिए जाते रहेंगे।

रजिस्ट्री से जुड़े एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में विधि विभाग के माध्यम से आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

चार साल से फरार आरोपियों का मामला विधानसभा में उठा
कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने जौरा थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में चार साल बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के बाद मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इस पर मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि मामले में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

विधानसभा परिसर में सांकेतिक शव लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक
मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक सांकेतिक शव लेकर पहुंचे और आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों की अनदेखी कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब किसानों, बेरोजगारों और आम जनता की समस्याओं का सवाल आता है तो सरकार चुप हो जाती है, लेकिन विवादित मुद्दों को प्राथमिकता दी जाती है।

विधायकों ने UCC विधेयक का भी विरोध किया। उनके हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था कि सरकार किसानों की मदद करने के बजाय नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान, बेरोजगार और आम नागरिक परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय ऐसे मुद्दों को आगे ला रही है, जिनसे जनता का ध्यान असली समस्याओं से हटाया जा सके।
Tags :