🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

हमीदिया कॉलेज में 23 जनवरी को स्मार्ट फोन का वितरण

👤
DD
👁 19064 व्यूज
📍 Bhopal
हमीदिया कॉलेज में 23 जनवरी को स्मार्ट फोन का वितरण
मध्यप्रदेश शासन की छात्रों को स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत हमीदिया महाविद्यालय के छात्रों को 23 जनवरी को स्मार्ट फोन वितरित किये जायेंगे। यह कार्यक्रम भोपाल मध्य के विधायक एवं महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। इस दिन महाविद्यालय के 850 छात्रों को स्मार्ट फोन वितरित की जायेंगे। फिलहाल अभी उन छात्रों को स्मार्ट फोन प्रदान किये जायेंगे जिन्होंने सत्र 2014-15 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया था तथा जो वर्तमान में छटवें सेमेस्टर के छात्र हैं।



इस कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. श्रीमती पुष्पलता चौकसे ने स्मार्ट फोन प्राप्त करने वाले छात्रों से इस दिन आवश्यक रूप से उपस्थित रहकर स्मार्ट फोन प्राप्त करने की अपील की है। छात्रों को स्मार्ट फोन प्राप्त करने के लिए अपने प्रवेश संबंधी तथा पहचान संबंधी सभी दस्तावेज लेकर उपस्थित होने की अपील की है।

Tags :