🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

बस से रात का सफर हुआ 10% महंगा, जानें किस बस के किराये में कितनी बढ़ोतरी

👤
prativad
👁 606 व्यूज
📍 भोपाल
बस से रात का सफर हुआ 10% महंगा, जानें किस बस के किराये में कितनी बढ़ोतरी
भोपाल 5 अगस्त 2026। अगर आप मध्यप्रदेश की बसों में सफर कर रहे हैं तो अब जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी होगी। दरअसल, मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने सिटी बसों को छोड़कर बाकी बसों का किराया 2 रुपये प्रति किलोमीटर से लेकर 75 फीसदी तक बढ़ा दिया है। परिवहन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

परिवहन विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य बस का किराया 2 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति व्यक्ति बढ़ाया गया है। यात्री अगर रात में सफर करेंगे तो उन्हें 10 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा। परिवहन विभाग ने नॉन एसी डीलक्स बसों का किराया 25 फीसदी से ज्यादा बढ़ाया है। स्लीपर बस का किराया सामान्य से 40 फीसदी ज्यादा किया गया है। इसी तरह एसी डीलक्स बस के लिए यात्रियों को 50 फीसदी अधिक किराया देना होगा।

इसके अलावा अगर यात्री एसी सुपर लग्जरी कोच बस ये यात्रा करेंगे तो उन्हें 75 फीसदी अधिक किराया देना होगा। नॉन एसी डीलक्स, एसी डीलक्स, स्लीपर और सुपर लग्जरी कोच में रात के सफर में अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा।
Tags :