🔴 TRENDING NOW!
BRICS में दुनिया की बढ़ती दिलचस्पी, पुतिन बोले: स्वतंत्र रास्ता बना रहा आकर्षण AI से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तक: शी जिनपिंग ने BRICS सहयोग बढ़ाने के लिए पेश कीं 5 बड़ी पहल सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ को मिला A सर्टिफिकेट, 18 सितंबर को होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला स्टील स्लैग से बनेंगी मजबूत और सस्ती सड़कें, लागत में 40% तक कमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभिजीत दीपके को बालाघाट के पत्रकारों ने खदेड़ा, माफी मांग कर सवालों से भागे ब्लैक डॉग स्‍कॉच व्हिस्की अब नए पैक में, ‘सेवर द सिप’ के साथ पाएं नया प्रीमियम अनुभव एन्थ्रोपिक ने AI के गलत इस्तेमाल से जुड़े बायोलॉजिकल हथियार जोखिम के पांच मामले बताए

खटमल-ए-इश्क में एक नई कहानी - बीवी के नखरे ओफ्ओ!

👤
प्रतिवाद
👁 23583 व्यूज
📍 Bhopal
खटमल-ए-इश्क में एक नई कहानी - बीवी के नखरे ओफ्ओ!
सब टीवी का अनूठा कॉमेडी मिनी सिरीज फॉर्मेट खटमल-ए-इश्क दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। अपने संक्षिप्त, मजाकिया और अर्थपूर्ण कंटेंट से इसने दर्शकों का दिल जीता है।



इस सप्ताह खटमल-ए-इश्क में एक नई कहानी पेश की जा रही है। यह एक नवविवाहित जोड़े और एक घर जमाई के संघर्ष की कहानी है।

गौरी गुप्ता (निकिता शर्मा) अपनी नानी और तीन मामाओं (मां के भाई) के साथ रहती है, जोकि उसे लेकर काफी सुरक्षात्मक रवैया अपनाते हैं। जब गौरी की उम्र शादी करने लायक हो जाती है, तो उसके तीनों मामा उसके लिये उपयुक्त वर की तलाश में जुट जाते हैं।



हालांकि, वे तीनों एक-दूसरे की पसंद को ठुकरा देते हैं। बाद में नानी इसमें दखल देती है और शिवम (हिमंाशु सोनी) से मिलवाती है, जो कि घर जमाई बनने के लिये तैयार है। इस तरह वे आगे बढ़ते हैं और उनकी शादी करवा देते हैं। लेकिन, शादी के बाद शिवम जब घर आता है, तो उसे अपनी बीवी के मामाओं के कारण काफी चुनौतियां झेलनी पड़ती है। उनका मानना है कि वे अपनी भगिनी के साथ अनजान शख्स को सोने की अनुमति नहीं दे सकते। अफसोस की बात यह है कि शिवम की नवविवाहित दुल्हन गौरी भी अपने परिवार का साथ देती है।

इस शो में हिमांशु सोनी शिवम का प्रमुख किरदार निभा रहे हैं और उनके ऑपोजिट है निकिता शर्मा, जोकि गौरी गुप्ता की भूमिका निभायेंगी। यह नई कहानी काफी अच्छी है। इसमें शेखर शुक्ला, अतुल परचुरे और प्रसाद बर्वे जैसे अन्य मशहूर कलाकार प्रमुख भूमिकाओं को अदा करते नजर आयेंगे। ये तीनों ही फीमेल लीड के मामा हैं, जो उसका काफी ख्याल रखते हैं।



अपनी नई भूमिका पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये हिमांशु सोनी, जोकि शिवम का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, "खटमल-ए-इश्क का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह भारतीय टेलीविजन पर एक अनूठा शो है। अतुल परचुरे जैसे दिग्गज अभिनेता के साथ पर्द पर आना एक शानदार अनुभव है। यह कहानी साधारण डंामा से काफी अलग है और स्क्रिप्ट बेहद अद्भुत। इस बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया का मुझे बेसब्री से इंतजार है और उम्मीद है कि उन्हें यह कहानी पसंद आयेगी।"



खटमल-ए-इश्क में नई कहानी देखिये, सोमवार से शुक्रवार, रात 10 बजे सिर्फ सोनी सब पर!
Tags :