🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

सीएम डॉ. यादव ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- रोज झूठ बोलते हैं एलओपी, देश से माफी मांगें

👤
prativad
👁 519 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम डॉ. यादव ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- रोज झूठ बोलते हैं एलओपी, देश से माफी मांगें
पिछले कई दिनों से विपक्ष बाधित कर रहा संसद की कार्यवाही
रोज नया झूठ बोलकर देश-जनता को भ्रमित कर रहे नेता प्रतिपक्ष
एक बात पर टिक ही नहीं रहा विपक्ष

11 अगस्त 2026। संसद का मानसून सत्र कई दिनों से लगातार बाधित हो रहा है। इस बाधा के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी रोज झूठ बोल रहे हैं। उनके व्यवहार से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। इसलिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। राहुल अपने ही पार्टी के अन्य सदस्यों का अपमान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि राहुल गांधी बीते 15 दिन से संसद की लगातार कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। नित नए झूठे हथकंडे लगाकर देश को-सांसदों और समाज का भ्रमित कर रहे हैं। मैं बड़ी जवाबदारी से कहना चाहूंगा कि यह गलत है। विपक्ष गृह मंत्री जवाब दें-गृह मंत्री जवाब दें, कहकर सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है। विपक्ष एक बात पर टिक ही नहीं पा रहा। नीट की बात करते-करते गोली चलाने की बात पर पहुंच गए। जब गोली चली ही नहीं तो, उसकी बात कैसे होगी।

भारत की साख गिरा रही कांग्रेस
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों की बात करते हैं, लेकिन झारखंड के मसले को लेकर यूपी पहुंच जाते हैं। इस तरह से कार्यवाही नहीं चलती। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए और नेता प्रतिपक्ष होने के नाते सदन में बात करनी चाहिए। उनके निंदनीय व्यवहार से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा गिरती है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। इसलिए भावी पीढ़ी के लिए भी अच्छा होगा कि हम अपने आचरण से मर्यादा बनाकर चलें। उन्होंने कहा कि रोज नया झूठ बोलने और चालाकियां करने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता। जनता सब जानती है। उनकी हरकतों की वजह से कांग्रेस के दूसरे नेताओं का भी अपमान होता है। मुझे उम्मीद है कि वे अपने आचरण को भविष्य में सुधारेंगे।
Tags :