🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?

कंडोम ऐड से तुलना पर यश का मजेदार जवाब, बोले- पैसे लेकर करूंगा

👤
prativad
👁 414 व्यूज
📍 भोपाल
कंडोम ऐड से तुलना पर यश का मजेदार जवाब, बोले- पैसे लेकर करूंगा

16 अगस्त 2026। अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का गाना ‘तबाही’ रिलीज होने के बाद चर्चा में है। गाने में यश और कियारा आडवाणी के बीच कुछ बोल्ड और इंटेंस सीन दिखाए गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इन दृश्यों की तुलना कंडोम के विज्ञापन से भी की।

हाल ही में ‘आप की अदालत’ में यश से इस तुलना के बारे में सवाल पूछा गया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर कंडोम का ऐड करना है, तो पैसे लेकर करूंगा। ऐसे मुफ्त में नहीं करूंगा।”

इंटिमेट सीन पर क्या बोले यश?
यश ने फिल्म में इंटिमेट सीन को लेकर हो रही आलोचना का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘टॉक्सिक’ को शुरुआत से ही बड़ों के लिए बनी एक फेयरी टेल के रूप में पेश किया गया है। इसलिए फिल्म के कंटेंट को उसी नजरिए से देखा जाना चाहिए।

यश ने कहा कि फिल्म में अश्लीलता नहीं होनी चाहिए और इसके लिए एक सीमा तय की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में उन्होंने किस तक नहीं किया है और टीम ने इस बात का ध्यान रखा है कि सीन कहानी के दायरे में रहें।

कियारा आडवाणी की तारीफ
यश ने फिल्म में कियारा आडवाणी के काम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कियारा ने फिल्म के विजन को समझते हुए अपनी भूमिका को पूरी मेहनत से निभाया है।

उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और उसका अंदाज शायद अपने समय से थोड़ा आगे है। यश के मुताबिक, दर्शक समय के साथ फिल्म के विजन को बेहतर तरीके से समझेंगे।

‘टॉक्सिक’ को बड़ों के लिए बनाई गई कहानी बताया गया है और फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा है।

Tags :