🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. यादव ने इंदौर को दी 60 करोड़ की सौगात, जनता को समर्पित किया 'अटल पथ' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थियेटर में फिल्म साइबर कुश्ती 2026: साइबर सुरक्षा में मशीन की रफ्तार नहीं, इंसानी फैसले की होगी परीक्षा FDA ने फेफड़ों के कैंसर के ब्लड टेस्ट को दी ‘ब्रेकथ्रू डिवाइस’ पहचान अलीबाबा के Qwen AI मॉडल के 3 अरब से ज्यादा डाउनलोड, ओपन AI मॉडल में बड़ी बढ़त करीना कपूर ने सैफ अली खान को दी खास बर्थडे विश, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें अटल जी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य सखी संस्कार मंच ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव कंडोम ऐड से तुलना पर यश का मजेदार जवाब, बोले- पैसे लेकर करूंगा

सखी संस्कार मंच ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

👤
prativad
👁 348 व्यूज
📍 भोपाल
सखी संस्कार मंच ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

भजनों, नृत्य, क्विज, झूले और तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बांधा समां
16 अगस्त 2026। सखी संस्कार मंच के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन मां दुर्गा झांकी परिसर, डीके-5, दानिश कुंज, कोलार रोड में उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। आयोजन में करीब 100 महिलाओं ने भागीदारी की। धार्मिक आस्था, भारतीय परंपरा और मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन में महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

महोत्सव की शुरुआत हरियाली तीज के भजनों के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में रंग जमा दिया। हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस पर आधारित रोचक क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। तंबोला और पारंपरिक झूले का महिलाओं ने जमकर आनंद लिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान, श्रृंगार, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का निर्णयन प्रसिद्ध संगीतज्ञ श्रीमती निर्मला उपाध्याय तथा वरिष्ठ पत्रकार दक्षा वैदकर और मधुरिमा राजपाल ने किया। निर्णायकों द्वारा विभिन्न मानदंडों पर प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिसमें रचना श्रीवास्तव को ‘तीज क्वीन’ चुना गया।

इस अवसर पर सखी संस्कार मंच की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी ने कहा, “हरियाली तीज हमारी समृद्ध भारतीय परंपरा और नारी उत्सव का प्रतीक है। सखी संस्कार मंच का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा आत्मीय मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने के साथ-साथ मिल-जुलकर उत्सवों का आनंद भी ले सकें। हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। मंच भविष्य में भी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने का प्रयास जारी रखेगा।”

सखी संस्कार मंच की ओर से बताया गया कि मंच के माध्यम से वर्षभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि भारतीय परंपराओं और संस्कारों को उत्सवों के माध्यम से आगे बढ़ाने के साथ महिलाओं के बीच आपसी सहभागिता और सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत किया जा सके।

Tags :