🔴 TRENDING NOW!
भारत में होगी Javelin मिसाइल की असेंबली, Tata Advanced Systems और अमेरिकी कंपनियों के बीच बड़ा समझौता ‘हार्मोनिका’ की स्वर लहरियों में खोये श्रोता, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- यह कार्यक्रम नहीं, संगीत के साधकों का कुंभ है गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी

नितिन नबीन की राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य और गजेंद्र पटेल को बड़ी जिम्मेदारी

👤
Digital Desk
👁 530 व्यूज
📍 भोपाल
नितिन नबीन की राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य और गजेंद्र पटेल को बड़ी जिम्मेदारी

17 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में मध्य प्रदेश के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

बीजेपी की नई टीम के गठन को पार्टी में पीढ़ी परिवर्तन की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश को बीजेपी के मजबूत संगठन वाले राज्यों में गिना जाता है और यहां से दो नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना प्रदेश संगठन के लिए अहम माना जा रहा है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया जा रहा है। (1/2) pic.twitter.com/tcTJsJG0dc

— BJP (@BJP4India) August 17, 2026

टीम के ऐलान से पहले दिल्ली पहुंचे मोहन यादव
राष्ट्रीय टीम के ऐलान से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचे। इससे एक दिन पहले उन्होंने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की थी।

 

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। वे मध्य प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों को लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे और प्रदेश की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

मध्य प्रदेश के कई नेताओं की थी दिल्ली में सक्रियता
राष्ट्रीय टीम के गठन से पहले मध्य प्रदेश बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली में सक्रियता बढ़ गई थी। माना जा रहा था कि संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए प्रदेश के कुछ नेताओं के नामों पर चर्चा चल रही है।

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता गोपाल भार्गव का नाम भी इस दौरान चर्चा में रहा। बुंदेलखंड के प्रभावशाली नेताओं में शामिल भार्गव लंबे समय से राज्य मंत्रिमंडल में वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। राष्ट्रीय टीम के ऐलान से पहले उनकी दिल्ली में पार्टी नेताओं से मुलाकातों की चर्चा भी रही।

कांग्रेस ने साधा निशाना
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को लेकर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने आरोप लगाया कि बीजेपी में गुटबाजी बढ़ गई है और नेताओं को पद हासिल करने के लिए दिल्ली में नेताओं की परिक्रमा करनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के नेताओं की दिल्ली दौड़ इसी राजनीतिक कवायद का हिस्सा रही है। कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि राष्ट्रीय संगठन के लिए चर्चा में रहे नेताओं का भविष्य कहीं राज्यसभा चुनाव और दतिया उपचुनाव के दौरान सामने आए घटनाक्रम जैसा न हो जाए।

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के दो नेताओं को जगह मिलने के बाद अब प्रदेश की राजनीति में इन दोनों नेताओं की राष्ट्रीय भूमिका पर भी नजर रहेगी।

Tags :