🔴 TRENDING NOW!
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई प्रकृति पूजक जनजातीय समुदाय प्रदेश की धरोहर, 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाएगी बोनस राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव Apple ला रहा Mac के लिए नए प्राइवेसी कंट्रोल, AI एजेंट्स के बढ़ते डेटा जोखिम पर चेतावनी यामी गौतम की मीडिया से अपील: AI से तस्वीरों में बिना मंजूरी बदलाव न करें चीन की रोबोट क्रांति: ह्यूमनॉइड मशीनों से AI दिमाग तक की बड़ी तैयारी

दीपिका पादुकोण ही बनेंगी संजयलीला भंसाली की पद्मावत, रणवीर बन सकते हैं अलाउद्दीन खिलजी

👤
Admin
👁 18077 व्यूज
📍 1
दीपिका पादुकोण ही बनेंगी संजयलीला भंसाली की पद्मावत, रणवीर बन सकते हैं अलाउद्दीन खिलजी
संजय लीला भंसाली के लिए पहले लीला फिर मस्तानी बनी दीपिका पादुकोण अब उनकी अगली फिल्म पद्मावती में रानी पद्मा के रोल में नजर आने वाली हैं। 27 जून को दीपिका से पूछा गया कि क्या वो राम लीला और बाजीराव मस्तानी के डायरेक्टर के साथ दोबारा काम करने वाली हैं। तो उन्होंने बिना कुछ कहे बताया कि वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू करने वाली हैं। दीपिका हाल ही में अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट xXx की शूटिंग खत्म कर लौटी हैं। बता दें कि भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग सिंतबर में ही शुरू होने वाली है। इन सभी बातों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपिका भंसाली की फिल्म की बात कर रही थीं और वो ही रानी पद्मिनी बनने वाली हैं। खबर है कि रणवीर सिंह फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभाने वाले हैं। वहीं विकी कौशल से रानी पद्मिनी के पति राणा रतन सिंह के रोल के लिए बात की गई है। फिलहाल फिल्म से जुड़ी हर एक बात बहुत ही सीक्रेट रखी गई है। दीपिका के फिल्म में होने की बात भी फिल्म के म्यूजिक कंपोजर श्रेयस पौराणिक के एक ट्वीट के जरिए बाहर आ गई। लेकिन बाद में पौराणिक ने वह ट्वीट डिलीट कर दिया।

Tags :