🔴 TRENDING NOW!
नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण रूसी न्यूरोटेक CEO की सलाह में भारत में बनेगा $1 अरब का फंड, पांच साल में न्यूरोटेक सेक्टर में निवेश की योजना बालाघाट अब वो 'बालाघाट' नहीं, सीएम डॉ. यादव बोले- 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगे 100 गांवों की तस्वीर नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' मूवी रिव्यू: मर्डर मिस्ट्री के बहाने खुद को तलाशती एक महिला की कहानी कृति सेनन के राखी ऐड पर सवाल उठाने के बाद कंगना ने भाई संग मनाया रक्षाबंधन, शेयर की पारंपरिक रस्मों की तस्वीरें 100 से ज्यादा बच्चों में बंटेगी Telegram CEO की अरबों डॉलर की संपत्ति, पावेल ड्यूरोव का बड़ा फैसला भोपाल प्लांट बना LAPP इंडिया का दुनिया में सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बच्चों को सोशल मीडिया की लत लगाने के आरोप में मेटा ने किया 18 अरब डॉलर का समझौता नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

👤
Digital Desk
👁 102 व्यूज
📍 भोपाल
नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सीएम ने रीवा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की आपात बैठक
चित्रकूट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का लेंगे जायजा
अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में बाढ़, रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

रीवा 29 अगस्त 2026। जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 अगस्त की शाम के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। वे जनता की परेशानी जानने और उनके समाधान के लिए नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे। उन्होंने रीवा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिवृष्टि और बाढ़ के हालातों पर आपात बैठक की। वे सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेंगे और चित्रकूट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

दरअसल, चित्रकूट में विगत दिनों से हो रही लगातार अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। प्रशासन और रेस्क्यू की एसडीआरएफ टीम बचाव और राहत के काम में जुटी हुई है। मंदाकिनी नदी की बाढ़ से रामघाट से हनुमान धारा पहुंच मार्ग का पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। चित्रकूट में सेना के हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य कर रहे हैं। चित्रकूट में 6 आश्रय स्थलों पर जलभराव क्षेत्रों के प्रभावित लोगों के रुकने, भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था को गई है।

कंट्रोल रूम की व्यवस्था
बता दें, फिलहाल मन्दाकिनी नदी का जल स्तर अधिकतम फ्लड लेबल 139.76 मीटर के करीब पहुंच रहा है। दूसरी ओर, जबलपुर से आई एसडीईआरएफ टीम भी लोगों की मदद कर रही है। इस बीच बाढ़ एवं जल भराव की स्थिति में सूचना और सहायता के लिए कंट्रोल रूम टेलीफोन नंबर-07672-223211 की व्यवस्था की गई है।

Tags :