🔴 TRENDING NOW!
सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- एमपी आओ तो अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताओ किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया मंगल के नीचे छिपा है 400°C ज्यादा गर्म इलाका, वैज्ञानिकों की नई खोज ने बढ़ाया रहस्य आईआईएससी ने नेशनल क्वांटम मिशन के तहत बनाया क्वांटम कंप्यूटिंग हब, भारत की तकनीकी क्षमता को मिलेगी नई ताकत सीएम डॉ. यादव ने की भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा, बाबा महाकाल से की सुख-समृद्धि-खुशहाली की कामना धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव AI के बेकाबू होने की घटनाएं दोगुनी, जुलाई में 300 से अधिक मामले दर्ज: रिपोर्ट रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- एमपी आओ तो अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताओ

👤
Digital Desk
👁 110 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- एमपी आओ तो अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताओ

अन्याय के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस
कांग्रेस के शासनकाल में जनता को झेलनी पड़ीं परेशानियां
मध्यप्रदेश की जनता इतिहास भी जानती है, वर्तमान भी समझती है

1 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम डॉ. यादव ने एक ओर राहुल का प्रदेश में स्वागत किया, तो वहीं दूसरी ओर उनसे यह भी कहा कि वे उनकी पार्टी का सारा हिसाब-किताब जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक देश की जनता के साथ अन्याय किया। इसके लिए उसे देश से माफी मांगनी चाहिए। 

राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मुझे मालूम पड़ा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश आने वाले हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर उनका स्वागत है। राहुल गांधी, आप जनता के बीच आइए। लेकिन, यहां आने के साथ अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता के सामने रखिए। आपके परनाना, आपकी दादी और आपके पिता ने लंबे समय तक दिल्ली में बैठकर देश की सरकार चलाई। उनके शासनकाल में राज्य के भीतर जो परिस्थितियां उत्पन्न हुईं और जनता को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा, उन सबके लिए भी आपको जनता के सामने जवाब देना चाहिए। 

जागरूक है मध्यप्रदेश की जनता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता जागरूक है। वह इतिहास को भी जानती है और वर्तमान को भी समझती है। इसलिए आप मध्यप्रदेश आइए, जनता के बीच और अपने परिवार के लंबे शासनकाल की गलतियों के लिए जनता से माफी मांगिए। मध्यप्रदेश आपका इंतजार कर रहा है।

कांग्रेस शासनकाल में बदतर थी हालत
कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान स्कूली छात्रों को लैपटॉप, साइकल समेत कोई सुविधा नहीं दी। कांग्रेस के शासनकाल में 26 जनवरी-15 अगस्त के लड्डू के लिए भी छात्र तरस जाते थे। कांग्रेस नेताओं को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। मध्यप्रदेश 1956 में बना। 1956 से लेकर 2002-03 तक राज्य का बजट समग्र रूप से 20 हजार करोड़ का था। शिक्षा विभाग के हाल थे कि वह शिक्षकों के लिए 300 रुपये का पैटर्न लाया। प्रदेश में आजादी के बाद 55 साल में केवल केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। यह प्रदेश में शिक्षा की हालत थी।

Tags :