🔴 TRENDING NOW!
चुनावी विवाद के बीच मेटा को भारत का निर्देश, भ्रामक कंटेंट की पहुंच पर लगाम लगाने की मांग प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत - डॉ. मोहन यादव युद्ध की तैयारी: ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए वैश्विक निगरानी अभियान चलाने का आरोप, जांच में इजरायली कंपनी का नाम भारत स्वस्तिक यात्रा की कुरुक्षेत्र में रामकथा में भगवद्गीता के शाश्वत ज्ञान का स्मरण ग्वालियर हादसा: सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन में, सीएसपी को हटाया, 8 को किया सस्पेंड भोपाल की काली बाड़ी में दुर्गा पूजा का 70वां वर्ष, सुनहरी प्रतिमा और प्रकृति थीम बनी आकर्षण इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: सीएम डॉ. मोहन का फोकस शहरों के भविष्य पर, जानें कैसे बदलेगी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की तस्वीर राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, ₹5.01 लाख से करना होगा भुगतान, जानें पूरी कीमत बिजनेस मीटिंग से ग्लोबल समिट तक, MICE पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश

एआई+ यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

👤
Digital Desk
👁 773 व्यूज
📍 भोपाल
एआई+ यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

4  सितंबर 2026। फोन में कौन-सा ऐप आपके डेटा को कब और कैसे इस्तेमाल कर रहा है, यह जानना यूज़र्स के लिए आसान नहीं होता। इसी परेशानी को दूर करने के लिए एआई+ स्मार्टफोन ने एनएक्सटी क्वांटम ओएस का नया वर्जन 1.1 पेश किया है, जिससे यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर ज्यादा जानकारी और कंट्रोल मिलेगा। खास बात यह है कि कोर डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और सोर्स कोड भारत में ही सुरक्षित रहेगा।

एनएक्सटी क्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस और एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ माधव शेठ ने कहा, "टेक्नोलॉजी का भविष्य सिर्फ इस बात से तय नहीं होता कि वह क्या कर सकती है। असली बात यह है कि लोग उस पर कितना भरोसा करते हैं।"

एनएक्सटी क्वांटम ओएस 1.1 के तहत ऐप्स से जुड़ा 100% डेटा ट्रैफिक भारत में मौजूद सर्वर्स के जरिए प्रोसेस होगा। सिस्टम 1,000 से ज्यादा कनेक्शन्स और 172 अलग-अलग डेस्टिनेशन आईपी एड्रेस से जुड़े सोर्स रूल्स की ऑटोमैटिक जाँच करेगा। डेटा ट्रैफिक और आईपी पिंग्स भारत के नेटवर्क के अंदर ही रहेंगे। सिर्फ जरूरी गूगल कोर सर्विसेस के लिए डेटा ट्रैफिक कैलिफोर्निया और सिंगापुर तक जाएगा।

इस अपडेट के साथ एनएक्सटी प्राइवेसी डैशबोर्ड भी दिया गया है। इसमें यूज़र्स एक ही जगह सभी ऐप्स की परमिशन्स देख सकेंगे और जरूरत के हिसाब से उन्हें बदल या बंद कर सकेंगे। बैकग्राउंड में कोई ऐप कब और फोन के किन फीचर्स को एक्सेस कर रहा है, इसकी जानकारी भी मिलेगी। जरूरत से ज्यादा परमिशन इस्तेमाल होने पर प्राइवेसी अलर्ट मिलेगा।

यह अपडेट प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 का भी हिस्सा है, जिसमें रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, जर्नलिस्ट्स और एथिकल हैकर्स एआई+ डिवाइसेस को टेस्ट कर अपना फीडबैक दे सकते हैं।

Tags :