🔴 TRENDING NOW!
भारत स्वस्तिक यात्रा की जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में राम कथा में भगवान श्रीराम की विरासत और जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक एकात्मता पर प्रकाश विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच जापान का ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन: मंगल के चंद्रमा फोबोस से धरती पर लाए जाएंगे नमूने चुनावी विवाद के बीच मेटा को भारत का निर्देश, भ्रामक कंटेंट की पहुंच पर लगाम लगाने की मांग प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत - डॉ. मोहन यादव युद्ध की तैयारी: ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए वैश्विक निगरानी अभियान चलाने का आरोप, जांच में इजरायली कंपनी का नाम भारत स्वस्तिक यात्रा की कुरुक्षेत्र में रामकथा में भगवद्गीता के शाश्वत ज्ञान का स्मरण ग्वालियर हादसा: सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन में, सीएसपी को हटाया, 8 को किया सस्पेंड भोपाल की काली बाड़ी में दुर्गा पूजा का 70वां वर्ष, सुनहरी प्रतिमा और प्रकृति थीम बनी आकर्षण इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: सीएम डॉ. मोहन का फोकस शहरों के भविष्य पर, जानें कैसे बदलेगी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की तस्वीर

सीएम डॉ. यादव पहुंचे एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर, बाढ़ की समीक्षा के साथ किया संवाद, दिए जरूरी निर्देश

👤
Digital Desk
👁 443 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम डॉ. यादव पहुंचे एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर, बाढ़ की समीक्षा के साथ किया संवाद, दिए जरूरी निर्देश

आपदा की घड़ी में नागरिकों के साथ खड़ी राज्य सरकार
एक महीने में 2783 से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू
कुछ दिन और बारिश के आसार, सावधानी रखने की जरूरत

5 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 सितंबर को भोपाल स्थित होमगार्ड कार्यालय के एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का अवलोकन किया। सीएम डॉ. यादव ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मॉनिटरिंग की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने जनता से सीधा संवाद भी किया। आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार नागरिकों के साथ खड़ी है। 

इस समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं आज यहां कंट्रोल रूम में आया हूं। बारिश लगातार हो रही है। पूरे प्रदेश में बारिश की स्थिति है। पश्चिमी मध्यप्रदेश को छोड़ दें तो बारी प्रदेश में बारिश की पूर्ति हो गई है। उन्होंने कहा कि संतोष की बात यह है कि हर जगह हमारी एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीमें मुस्तैद हैं। टीमों ने बीते एक महीने में 2783 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है। हालांकि, पिछले 2-4 दिनों से आपातकाल की कोई नौबत नहीं आई है। 

रेस्क्यू टीमों की मुस्तैदी बचा रही जीवन
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारे जवानों ने अचानक आई बाढ़ की चुनौती का सामना किया। उनकी मुस्तैदी की वजह से प्रदेश में इंसानों और मवेशियों को बचाया जा सका। बाढ़ की वजह से पानी अचानक भर जाता है, जिससे निचले हिस्सों में असुविधा हो जाती है और कई प्रकार की चुनौतियां आती हैं। मैं पुलिस को बधाई देता हूं कि उन्होंने आपदा में दक्षता से काम किया। अभी कुछ दिन और बारिश का मौसम है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इसलिए सावधानी रखने की जरूरत है। इसी को देखते हुए हमने आपदा की स्थिति का अवलोकन किया। हमने प्रदेश के कई लोगों से सीधा संवाद भी किया।

Tags :