🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है

👤
Digital Desk
👁 123 व्यूज
📍 भोपाल
सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है

नीमच जिले की सैंक्चुरी में अगला सफर तय करेगी मादा चीता
अब इस सैंक्चुरी में 2 नर-2 मादा, कुल 4 हुई चीतों की संख्या
एमपी सरकार चीता संरक्षण की दिशा में निरंतर कर रही प्रभावी प्रयास
एशिया के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है पीएम मोदी का प्रोजेक्ट चीता

नीमच 20 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 सितंबर को बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को नीमच जिले की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ा। इसके साथ ही अब यहां चीतों की संख्या 4 हो गई है। इनमें 2 नर और 2 मादा चीते शामिल हैं। अब यहां चीतों के परिवार में विस्तार की संभावना है। उन्होंने इसके लिए वन विभाग और प्रदेशवासियों को बधाई भी दी। उन्होंने मध्यप्रदेश के ईको सिस्टम को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।  

सीसीबी-2 को सैंक्चुरी में छोड़ने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार चीता संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास कर रही है। यह केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि एशिया का भी एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि एक समय एशिया से चीते विलुप्त हो गए थे और मध्यप्रदेश में भी इनकी उपस्थिति समाप्त हो गई थी। 

यह हमारी अहम उपबल्धि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मध्यप्रदेश की धरती पर एक बार फिर चीते स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में 56 चीते और उनके शावक मौजूद हैं। चीता संरक्षण की यह उपलब्धि हमारे वन्यजीवों के प्रति "जियो और जीने दो" की भावना को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह हमारे वन विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है। 

वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश का समृद्ध इतिहास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस उल्लेखनीय कार्य के लिए मैं वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देता हूं। वनांचल और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश का समृद्ध इतिहास रहा है। आज पुनः चीते की मौजूदगी हमारे प्राकृतिक वैभव और जैव-विविधता के संरक्षण के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

स्थानीय लोगों का जीवन बदला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि पिछले साल छोड़े गए पावक, प्रभास स्वस्थ हैं। दो दिन पहले ही 4 नए मेहमान हमारे यहां आए हैं। यह 100 साल बाद चीता के जीवन-चक्र को स्थापित करने वाला प्रोजेक्ट है। हमारे विलुप्त प्राणी दोबारा हमारे बीच आ रहे हैं। हमारे यहां जंगली भैंसे भी असम से लाए गए हैं। यह हमारे राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। चीता मानव जीवन का सबसे नजदीक का साथी है। इससे रोजगार भी बढ़ा है। स्थानीय लोगों का जीवन बदला है। हमने जब प्रोजेक्ट शुरू किया था, तब स्थानीय ग्रामीण लोगों को कुछ संशय था। लेकिन, फिर स्थितियां ठीक हो गईं। वाइल्डलाइफ सबके सकारात्मक सहयोग से ही चलती है।

Tags :