🔴 TRENDING NOW!
गंभीर नहीं नेता प्रतिपक्ष, डिप्टी सीएम-कैबिनेट मंत्री बोले- पॉलिटिकल टूरिज्म करने बालाघाट आए राहुल गांधी रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ भारतीय फ़ैशन ब्रांड KGL ने Moscow फ़ैशन वीक में अपनी पहली एंट्री की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की आत्मीय भेंट सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह भारत का Green Energy Mega Push: ₹1.86 लाख करोड़ खर्च होंगे, 50 GWh Battery Storage भी Gaganyaan मिशन की तैयारी: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ISRO बनाएगा खास Nutrition Programme कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह का नेता प्रतिपक्ष पर तंज, कहा- राजनीति में 30 साल विलंब से चल रहे राहुल गांधी डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय?
🗺️ खेल ● BREAKING

Pro Kabaddi: टाइटंस ने दबंग दिल्ली को हराया

👤
Admin
👁 18986 व्यूज
📍 1
Pro Kabaddi: टाइटंस ने दबंग दिल्ली को हराया
तेलुगू टाइटंस ने रविवार पटलीपुत्र स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में खेले गए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के चौथे सीजन के अपने सातवें मैच में दबंग दिल्ली को पांच अंकों से हरा दिया. टाइटंस ने यह मैच 28-23 से जीता.

यह इस लीग में इस साल टाइटंस की तीसरी जीत है. उसके खाते में चार हार भी हैं. दूसरी ओर, मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स को उसी के घर में शनिवार को बुरी तरह पटखनी देने वाली दिल्ली की टीम की सात मैचों में यह चौथी हार है.

टाइटंस के लिए इस मैच में निलेश सालुन्के ने सबसे अधिक सात अंक बटोरे जबकि संदीप ढुल और कप्तान राहुल चौधरी ने पांच-पांच अंकों का योगदान दिया.

दिल्ली की ओर से सचिन शिंगडे ने सबसे अधिक पांच अंक बटोरे.

मध्यांतर तक टाइटंस 14-7 से आगे थे. दूसरे हाफ में हालांकि दिल्ली ने काफी दम लगाया और 16 अंक बटोरे जबकि टाइटंस 14 अंक ही बटोर सके लेकिन पहले हाफ में मिली बढ़त टाइटंस के काम आई.

एक मौके पर टाइटंस ने दिल्ली को ऑलआउ भी किया. उसे तीन अतिरिक्त अंक मिले जबकि दिल्ली एक ही अंक जुटा सकी.

इस जीतत के बावजूद टाइटंस आठ टीमों की तालिका में छठे स्थान पर बने हुए हैं लेकिन 19 अंकों के साथ उनकी स्थिति मजबूत हुई है. दिल्ली के 15 अंक हैं और वह तालिका में सातवें स्थान पर है.
Tags :