🔴 TRENDING NOW!
ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सरकारी और रक्षा संस्थानों पर साइबर खतरा, APT36 के नए Malware अभियान से अलर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

"लर्न इंग्लिश क्विकली" मोबाइल एप्प का लॉन्च

👤
प्रतिवाद
👁 25538 व्यूज
📍 पटना
"लर्न इंग्लिश क्विकली" मोबाइल  एप्प का  लॉन्च
3 फरवरी 2017, "ऑल्टर ज्ञान", जो मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भाषा सीखने के लिए एक प्लेटफॉर्म है, ने हाल ही में "लर्न इंग्लिश क्विकली" के नाम से एक एप्लीकेशन लॉन्च किया है, जिससे हिन्दी, भोजपुरी, उर्दू, बांग्ला, पंजाबी, मलयालम सहित कई भारतीय भाषाओं के माध्यम से शीघ्र अंग्रेजी बोलना सीखा जा सकता है.



इस निःशुल्क एप्लीकेशन को विकसित करने वाली, प्रिया यरूणकर, का जन्म और उनकी शुरूआती शिक्षा पटना में हुई है. वे माउंट कार्मेल, पटना, पटना कॉलेज और पटना वीमेन्स कॉलेज की छात्रा रहीं हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से गोल्ड मैडल सहित बी. सी. ए. की डिग्री प्राप्त की. इसके अलावा, उन्होंने पुणे में भारतीय विद्यापीठ से गोल्ड मैडल के साथ एम. सी. ए. की डिग्री भी प्राप्त की है.



हैदराबाद में उन्होंने, 2014 में अपने बच्चे के जन्म के बाद, माँ के रूप में घर पर रहते हुए मोबाइल एप्लीकेशन विकसित करने की अपनी धुन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. यह एप्लीकेशन सामान्य जनों को बोलचाल की अंग्रेजी सिखाने के लिए है. यह इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी काम करता है.



इस एप्लीकेशन की मुख्य विशेषता है कि इसके माध्यम से अंग्रेजी (रोमन) लिपि जाने बिना भी व्यक्ति अपनी भाषा की लिपि के माध्यम से अंग्रेजी बोलना सीख सकता है.



"हमने यह पाया कि बहुत सारे लोग अंग्रेजी भाषा पढ़ना जाने बिना भी शीघ्र अंग्रेजी बोलना चाहते हैं. हमारा एप्लीकेशन उन्हें ऐसा करने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल कर के कोई समर्पित सीखने वाला व्यक्ति कुछ घंटों के अंदर ही अंग्रेजी बोलना शुरू कर सकता है", प्रिया ने कहा.



इस एप्लिकेशन में क्विज, फ़्लैश कार्ड, नए मुहावरें रिकॉर्ड करने का विकल्प जैसी मजेदार विशेषताएँ भी हैं. पहले से अलग-अलग श्रेणियों के 1600+ वाक्यों को व्यक्ति आसानी से खोज सकता है, और अंग्रेजी के विशेषज्ञ को उसे बोलता हुआ सुन सकता है.



शुरूआत में "ऑल्टर ज्ञान" ने भारतीय बाजार पर अपना ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है. इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति 11 भारतीय भाषाओं - हिन्दी, भोजपुरी, उर्दू, बांग्ला, पंजाबी, मलयालम, गुजराती, मराठी तमिल, तेलगु और कन्नड़ - के माध्यम से अंग्रेजी बोलना सीख सकता है. इसके अलावा, इसके माध्यम से फ्रेंच, जर्मन, पुर्तगाली, स्पेनिश, चीनी और मलय भाषा के माध्यम से भी अंग्रेजी बोलना सीखा जा सकता है. कुछ ही महीनों में यह सुविधा उड़िया, मगही और मैथिली जैसी अन्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से भी प्रदान की जाएगी.



वेबसाइट http://www.altergyan.com/learn-english-quickly/ पर आपको एंड्राइड और आई. ओ. एस. स्टोर के लिंक प्राप्त हो जाएंगे, जहाँ से आप इस एप्लीकेशन को निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं.



Tags :