🔴 TRENDING NOW!
अगले तीन साल में AI इंसानों से छीन सकता है नियंत्रण, OpenAI बोर्ड सदस्य की गंभीर चेतावनी भारत ने बैटरी कचरे के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-कोबाल्ट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा ‘सा रे गा मा पा 2026’ में टॉप 10 की जंग हुई तेज, चिल्ड्रन्स डे पर कंटेस्टेंट्स अपने माता पिता के साथ मंच पर देंगे खास परफॉर्मेंस AI एजेंट बन रहे साइबर सुरक्षा का खतरा, कंपनियों का ग्राहक डेटा असुरक्षित! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र: दो बार रिमाइंडर के बावजूद विभागों ने नहीं दी विधेयकों की जानकारी इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ एमपी में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौ-माता के रोम-रोम से निकलती है दुआ क्या फेसबुक आपकी मेडिकल जानकारी भी पढ़ रहा है? मेटा के खिलाफ अमेरिका में सामूहिक मुकदमा MP हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात न्यायिक अधिकारियों के तबादले; जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर में नई नियुक्तियां

नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े

👤
Digital Desk
👁 635 व्यूज
📍 भोपाल
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े

अगस्त में जियो के मोबाइल कनेक्शन करीब 24 लाख बढ़े, एयरटेल दूसरे नंबर पर
M2M (मशीन-टू-मशीन) कनेक्शन हटा दें तो जियो ने करीब 18.6 लाख नए ग्राहक जोड़े
एक्टिव ग्राहकों की बढ़ोतरी में भी जियो आगे

नई दिल्ली 28 सितंबर 2026। मोबाइल ग्राहकों के नंबर गेम में जियो ने अगस्त में एक बार फिर बढ़त बनाई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक महीने के दौरान जियो के कुल मोबाइल सब्सक्राइबर करीब 24 लाख बढ़े, जो सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा हैं। एयरटेल के ग्राहकों में करीब 21.1 लाख, वोडाफोन आइडिया में 5.06 लाख और बीएसएनएल में करीब 4.93 लाख की बढ़ोतरी हुई। अगस्त के अंत में जियो का कुल मोबाइल बेस बढ़कर करीब 50.84 करोड़ हो गया।

लेकिन आम मोबाइल ग्राहकों की तस्वीर इससे भी ज्यादा दिलचस्प है। कुल मोबाइल आंकड़ों में मशीनों और दूसरे उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले M2M सिम भी शामिल होते हैं। इन्हें अलग करने पर अगस्त में जियो के सामान्य मोबाइल ग्राहक करीब 18.6 लाख बढ़े, जबकि एयरटेल में यह बढ़ोतरी करीब 5 लाख रही। यानी इस श्रेणी में जियो ने एयरटेल के मुकाबले करीब 3.7 गुना ज्यादा ग्राहक जोड़े। अगस्त के अंत में M2M को छोड़कर जियो का मोबाइल ग्राहक आधार करीब 48.13 करोड़ और बाजार हिस्सेदारी लगभग 41.7% रही।

सिर्फ कुल ग्राहक संख्या ही नहीं, इस्तेमाल हो रहे यानी एक्टिव मोबाइल ग्राहकों के मामले में भी जियो ने बढ़त दर्ज की। ट्राई आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण के मुताबिक अगस्त में M2M को हटाने के बाद जियो के एक्टिव ग्राहकों में करीब 17 लाख की बढ़ोतरी हुई। प्रमुख निजी ऑपरेटरों में इस दौरान एक्टिव ग्राहकों में सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज करने वाला जियो अकेला ऑपरेटर रहा।

Tags :