🔴 TRENDING NOW!
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई स्लाविया के साथ अपनी सेडान विरासत का अगला अध्याय शुरू किया केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच सोशल मीडिया पर लड़ाई असल में किसकी सत्ता की है? सीएम डॉ. मोहन ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार सामंथा रुथ प्रभु सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल की अगुवाई करेंगी भोपाल दुग्ध संघ ने शुरू किए 12 नए मिल्क टैंकर, चलित दुग्ध परीक्षण प्रयोगशाला और 2 इलेक्ट्रिक वाहन एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने एनवीडिया के साथ रोबोटिक्स सहयोग को तेज किया 'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन भवन विहीन विद्यालयों के लिए भवन व्यवस्था होगी, स्कूल शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिजिट इंडिया टॉप अप्लायंसेज अवार्ड्स 2026 में हासिल की बड़ी जीत

रिलायंस जिओ की वजह से फेसबुक हुआ और मालामाल

👤
DD
👁 19935 व्यूज
📍 New Delhi
रिलायंस जिओ की वजह से फेसबुक हुआ और मालामाल
रिलायंस जियो के लांच होने के बाद फेसबुक के इस्तेमाल में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई जिससे फेसबुक का रेवेन्यू 8.8 अरब डॉलर हो गया।

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने फ्री इंटरनेट और कालिंग की मुफ्त सुविधा देकर टेलिकॉम सेक्टर में हलचल मचा दी। इसके बाद बाकी टेलिकॉम कंपनियों ने भी अपनी दरों में कमी करने की घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा रहे हैं, वहीं उनके देश की सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक भारत की कंपनी रिलायंस जियो की मुफ्त सुविधा से मालामाल हो रही हैं। रिलायंस जिओ की मुफ्त सर्विस की वजह से फेसबुक के चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार फेसबुक का रेवेन्यू 51 प्रतिशत बढ़कर 8.8 अरब डॉलर हो गया है। भारत में इंटरनेट के दाम कम होने के बाद फेसबुक का इस्तेमाल करने वालों में भारी बढ़ोतरी देखी गई। फेसबुक के सीईओ डेविड वाहनेर ने कहा कि हमारी ओवरआल ग्रोथ के हिसाब से ये साल जबरदस्त रहा। उनके लिए ये तिमाही अभी तक के लिए सबसे अच्छी रही। इस तिमाही में दैनिक सक्रिय यूजर्स में खास बढ़ोतरी देखी गई है। उन्होंने आने वाले समय में फेसबुक यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है।



फेसबुक के सीईओ डेविड ने एक सवाल के जवाब ने भारत की और इशारा करते हुए कहा कि भारत शुरु से ही एक बड़ा मार्केट रहा है। फ्री डाटा के इस्तेमाल से भारत में फेसबुक के इस्तेमाल में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में एशिया में 44 मिलियन से ज्यादा लोगों ने फेसबुक का इस्तेमाल किया जो एक रिकॉर्ड है। फेसबुक के सीईओ के मुताबिक भारत में 195 मिलियन से ज्यादा उपभोक्ता हैं। वहीं अमेरिका में 191 मिलियन से ज्यादा लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।



फेसबुक लाइट के बाद फेसबुक के इस्तेमाल में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें फेसबुक ने कुछ समय पहले फेसबुक इस्तेमाल के लिए एंड्राइड ऐप लांच किया था। जिसका मुख्य उद्देश्य सस्ते एंड्राइड पर फेसबुक के इस्तेमाल को बढ़ाना था। फेसबुक ने साल 2015-16 में भारत में 117 करोड़ की कमाई की थी। जिसमें शुद्ध लाभ 31 करोड़ रुपये था।



बता दें मुकेश अंबानी नें पिछले साल रिलायंस जियो ने अपनी मोबाइल डेटा सर्विस की शुरुआत की थी। कंपनी ने शुरूआत के तीन महीनो के लिए मुफ्त दिया डाटा देने का एलान किया था। जिसके बाद रिलायंस जियो की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। बाद में रिलायंस जियो ने तीन अतिरिक्त महीने तक डेटा सेवा फ्री करने की घोषणा कर दी गई।





Tags :