🔴 TRENDING NOW!
भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी

लंदन के अखबारों में 'नमामि देवि नर्मदे'

👤
DD
👁 18490 व्यूज
📍 Bhopal
लंदन के अखबारों में 'नमामि देवि नर्मदे'
5 फरवरी 2017, 'नमामि देवि नर्मदे'-सेवा यात्रा गुलगाँव से जैसे ही ग्राम पंचायत जामकोटा में पहुँची छोटी-छोटी बच्चियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गाँव की बच्ची को लक्ष्मी मान कर वित्त मंत्री जयंत मलैया ने उसका स्वागत किया और उसे भेंट दी।



श्री मलैया ने नर्मदा सेवा यात्रा ध्वज का पूजन किया। वित्त मंत्री मलैया ने नर्मदा मैया के स्वरूप नौ कन्याओं को तिलक लगाकर जैसे ही उनके पैर पूजे वैसे ही सम्पूर्ण पण्डाल के लोगों ने 'नर्मदे हर' का जय घोष किया। बालिकाओं ने नृत्य के माध्यम से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।



लंदन के अखबारों में छाई नर्मदा सेवा यात्रा



मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर अखिलेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि माँ नर्मदा ने सबको उपकृत किया है और आज अवसर है उसका कर्ज चुकाने का। सभी इस पवित्र यज्ञ में सहयोग की आहुति दें। उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा लंदन के समाचार-पत्रों में छायी है। इंग्लैंड सहित 47 देश में इस अभियान की प्रशंसा हो रही है। बैंगलुरु से आये संत कृष्णानंद जी महाराज, साध्वी मंजुदास, विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर भी यात्रा में शामिल हुए।



सेवा यात्रा बनी जन-यात्रा



जन-संवाद में मंत्री मलैया ने कहा कि इस गाँव में बच्चियों के स्वागत की परम्परा से वे अभिभूत हैं। यह यात्रा माँ नर्मदा के सरंक्षण के लिए पवित्र उद्देश्य से प्रारंभ की गई है, जिसे आप सभी ग्रामवासियों ने मिलकर जन-यात्रा बनाया। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि प्रत्येक व्यक्ति नर्मदा तट पर एक वृक्ष रोपित करें। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा 'मध्यप्रदेश गान' पर केन्द्रित नृत्य प्रस्तुत किया गया।















Madhya Pradesh Latest News, मध्यप्रदेश गान, नमामि देवि नर्मदे

Tags :