🔴 TRENDING NOW!
डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026 कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी का नया जलवा, हेली शाह ने किया वोलफॉर्मर का शुभारंभ ग्रीनसेल मोबिलिटी पर बढ़ा संस्थागत निवेशकों का भरोसा, इम्पैक्ट फंड डेनमार्क (आईएफडीके) से मिला 330 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश एक तरफ काम नहीं करना चाहते, दूसरी तरफ रिश्वतखोरी में भी नंबर-1, ऐसे हैं ये पटवारी सीएम डॉ. यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश आद्य शंकराचार्य की दक्षिण पीठ श्रृंगेरी में पहुँची भारत स्वस्तिक यात्रा इस दिवाली, कैडबरी सेलिब्रेशंस के साथ हर नोक-झोंक में छिपी मिठास का जश्न मनाएं W.i.S.H. ने 'कसूर' और 'दूरी' के साथ शुरू किया एक नया अध्याय नवरात्रि 2026: प्याज और लहसुन क्यों नहीं खाते भक्त? जानिए धार्मिक मान्यताएं और खान-पान से जुड़े कारण

कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी का नया जलवा, हेली शाह ने किया वोलफॉर्मर का शुभारंभ

👤
Digital Desk
👁 128 व्यूज
📍 भोपाल
कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी का नया जलवा, हेली शाह ने किया वोलफॉर्मर का शुभारंभ

बिना सर्जरी निखरेगा चेहरा, मुंबई में आया कोरियन स्किन टाइटनिंग ट्रीटमेंट ‘वोलफॉर्मर’

मुंबई 13 अक्टूबर 2026। खूबसूरत, जवां और कसाव वाली त्वचा की चाहत रखने वालों के लिए कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी एक नया विकल्प लेकर आई है। फोटोनेंस ने मुंबई के मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक में ‘वोलफॉर्मर’ नामक एडवांस्ड नॉन-इनवेसिव स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट लॉन्च किया है। दक्षिण कोरिया की क्लासिस द्वारा विकसित यह तकनीक बिना सर्जरी त्वचा को अधिक फर्म, स्मूद और तरोताजा दिखाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। भारत में इसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई गई है।

वोलफॉर्मर में कोरियन तकनीक वोल्न्यूमर और अल्ट्राफॉर्मर का संयोजन किया गया है, जो त्वचा की विभिन्न परतों पर काम करता है।
फोटोनेंस के डायरेक्टर हिमांशु बालधा ने कहा, “आज लोग ऐसे ट्रीटमेंट चाहते हैं, जो उनकी व्यस्त जीवनशैली के अनुकूल हों और कम से कम रिकवरी टाइम में प्रभावी व प्राकृतिक परिणाम देने पर केंद्रित हों। वोलफॉर्मर ऐसी ही दो भरोसेमंद कोरियन तकनीकों को एक साथ लाता है।”

मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक की संस्थापक एवं चीफ डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नेहा साचदे ने कहा, “स्किन टाइटनिंग में त्वचा की अलग-अलग परतों पर एक साथ ध्यान देना जरूरी है, ताकि अधिक फर्म और फ्रेश लुक के साथ प्राकृतिक परिणामों पर फोकस किया जा सके।”
इस लॉन्च में अभिनेत्री हेली शाह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, “अपनी त्वचा को लेकर अच्छा महसूस करना आत्मविश्वास बढ़ाता है। भारत में ऐसी आधुनिक कोरियन तकनीक उपलब्ध होना उत्साहजनक है।”

(अनिल बेदाग)

Tags :