🔴 TRENDING NOW!
OpenAI के इंजीनियर पर गोपनीय बैठकों की जासूसी का आरोप, कॉन्फ्रेंस रूम में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने के मामले में गिरफ्तारी रूस के लिए भारत बना हुआ है ‘स्वाभाविक साझेदार’, जयशंकर ने बताया क्यों अहम हैं मॉस्को से रिश्ते आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह निलंबित भारत स्वस्तिक यात्रा की तुलजापुर में रामकथा ने माँ तुलजा भवानी की आध्यात्मिक विरासत का किया स्मरण भारत स्वस्तिक यात्रा पहुँची हम्पी, किष्किंधा की पावन भूमि पर गूँजी मोरारी बापू की रामकथा डिजिटल ठगी से एआई के खतरनाक खेल तक, पर्दे पर खुलती तकनीक की काली दुनिया इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026 कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी का नया जलवा, हेली शाह ने किया वोलफॉर्मर का शुभारंभ ग्रीनसेल मोबिलिटी पर बढ़ा संस्थागत निवेशकों का भरोसा, इम्पैक्ट फंड डेनमार्क (आईएफडीके) से मिला 330 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश एक तरफ काम नहीं करना चाहते, दूसरी तरफ रिश्वतखोरी में भी नंबर-1, ऐसे हैं ये पटवारी

आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह निलंबित

👤
Digital Desk
👁 152 व्यूज
📍 भोपाल
आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल लिया संज्ञान
दिए जांच और कार्यवाही के निर्देश

14 अक्टूबर 2026। भोपाल में आदिवासी युवाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह को निलंबित कर दिया है।  पुलिस कमिश्नर ने मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया संज्ञान
मामले को लेकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार आदिवासी गौरव स्वाभिमान आदिवासी समाज की उन्नति और प्रगति के लिए सदैव कटिबद्ध है। भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में दुखद घटना हुई थी, घटना  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान में आते ही उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ विषय का संज्ञान लिया। चर्चा के उपरांत निर्देश दिए हैं। घटना में इंस्पेक्टर रतन सिंह प्रथम दृष्टया दोषी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनको सस्पेंड करके जांच के आदेश दिए हैं।

जय जोहार सम्मान का प्रतीक
मध्य प्रदेश के अंदर आदिवासी बड़ी संख्या में रहते हैं। जय जोहार हमारे यहां सम्मान का शब्द है। यह आदिवासी समाज के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक उद्घोष है उसका सम्मान सबको करना चाहिए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संवेदनशील मुख्यमंत्री मोहन यादव भी जय जोहार का उद्घोष करते रहे हैं।

Tags :