🔴 TRENDING NOW!
100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार भारत स्वस्तिक यात्रा की जम्मू स्थित रघुनाथ मंदिर में राम कथा में भगवान श्रीराम की विरासत और जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक एकात्मता पर प्रकाश विद्या मालवडे की ‘स्कैम 2024’ खोलेगी डिजिटल अरेस्ट का डरावना सच जापान का ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन: मंगल के चंद्रमा फोबोस से धरती पर लाए जाएंगे नमूने चुनावी विवाद के बीच मेटा को भारत का निर्देश, भ्रामक कंटेंट की पहुंच पर लगाम लगाने की मांग प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत - डॉ. मोहन यादव युद्ध की तैयारी: ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए वैश्विक निगरानी अभियान चलाने का आरोप, जांच में इजरायली कंपनी का नाम भारत स्वस्तिक यात्रा की कुरुक्षेत्र में रामकथा में भगवद्गीता के शाश्वत ज्ञान का स्मरण ग्वालियर हादसा: सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन में, सीएसपी को हटाया, 8 को किया सस्पेंड

100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग

👤
Digital Desk
👁 147 व्यूज
📍 भोपाल
100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग

- जियो IPO पर निवेशकों की जबरदस्त डिमांड, QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब
- पहले ही दिन 10 लाख से ज्यादा आवेदन, एंकर निवेशकों से भी मिली थी 30 गुना से ज्यादा डिमांड
- रिलायंस शेयरहोल्डर्स के लिए ₹2,500 करोड़ का रिजर्वेशन, शेयर मिलने का अतिरिक्त मौका

मुंबई, 21 अक्टूबर 2026। देश के सबसे बड़े ₹30,213 करोड़ के जियो IPO को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया। बुधवार सुबह खुले जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को सिर्फ 100 मिनट में ही 100 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल गया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक IPO 1.14 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) का हिस्सा 3.68 गुना भर गया है, जबकि कुल 10 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। IPO निवेश के लिए 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

जियो के IPO को लेकर निवेशकों के उत्साह की झलक पहले ही मिल गई थी। एंकर निवेशकों के लिए रखे गए करीब ₹8,110 करोड़ के शेयरों के मुकाबले ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की बोलियां आई थीं। यानी 30 गुना से ज्यादा डिमांड। सबसे बड़ा एलोकेशन LIC को मिला, जो करीब ₹500 करोड़ का था।

जियो ने IPO के आकार में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले देश का सबसे बड़ा IPO हुंडई मोटर इंडिया का था, जिसका आकार ₹27,870 करोड़ था। जियो के IPO का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर रखा गया है।

खास बात यह है कि IPO पूरा सब्सक्राइब होने के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरहोल्डर्स के पास शेयर पाने का एक अतिरिक्त मौका है। उनके लिए ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व हैं। पात्र निवेशक शेयरहोल्डर और रिटेल, दोनों कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें शेयर मिलने का एक अतिरिक्त अवसर मिल सकता है।

Tags :