🔴 TRENDING NOW!
भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुमार सानू, शंकर महादेवन और जावेद अली ‘सा रे गा मा पा 2026’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में जमाएंगे सुरों की महफिल मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर स्कोडा ऑटो इंडिया ने 350 से अधिक ग्राहक संपर्क केंद्रों का आंकड़ा पार किया, 193 शहरों तक पहुँच का विस्तार किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, हनुमान अंश फिल्म के बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों का उपचार शुरू सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों को दिए कर्तव्य मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- किसी की सगी नहीं हो सकती कांग्रेस

भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
Digital Desk
👁 60 व्यूज
📍 भोपाल
भारतीय संस्कृति में सिर्फ पर्यटन नहीं, तीर्थाटन की भावना महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में किया दीपदान
महाकाल लोक की तरह ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट का वनवासी राम लोक होगा निर्माण

7 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां अन्य देशों में पर्यटन की दृष्टि से ही विभिन्न स्थानों का विकास होता है, वहीं हमारे देश में नागरिकों के लिए तीर्थाटन की दृष्टि से धार्मिक महत्व के स्थानों के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाता है। भारतीय संस्कृति की यही विशेषता है कि ऐसे स्थानों पर आने से सभी के मनोभाव पावन हो जाते हैं। चित्रकूट क्षेत्र का विकास भी इसी अवधारणा पर केंद्रित है। उज्जैन के महाकाल लोक की तरह ओरछा में राम राजा लोक और चित्रकूट में भव्य वनवासी राम लोक का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर्व के अवसर पर भगवान श्री राम की तपोभूमि सतना जिले के चित्रकूट पहुंचकर पवित्र मंदाकिनी नदी में दीपदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश और देश के नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां मंदाकिनी की पूजा अर्चना की और चित्रकूट धाम के संतों का शाल, श्रीफल और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया।

चित्रकूट धाम से गुप्त गोदावरी तक फोरलेन सड़क निर्माण का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट धाम से गुप्त गोदावरी तक 81.17 करोड़ से निर्मित होने वाली फोरलेन सड़क निर्माण का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा को सुगम बनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर बच्चों को दीपावली के उपहार प्रदान किए। समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए पीपा पुल का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज रूप चौदस का पावन दिन है। हम सब दीपावली का पर्व हर्ष और उल्लास से मना रहे हैं। हमारे पर्व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान हैं। मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों का सर्वांगीण विकास कर रही है । उज्जैन के महाकाल लोक की तरह ओरछा में राम राजा लोक और चित्रकूट में भव्य वनवासी राम लोक का निर्माण किया जाएगा। चित्रकूट में भगवान राम ने अपने वनवास काल के 11 वर्ष से अधिक का समय बिताया। यह भगवान राम की तपोभूमि है। भगवान श्री कृष्ण ने मध्यप्रदेश के ही उज्जैन में गुरु ज्ञान प्राप्त किया। ओंकारेश्वर में जगतगुरु शंकराचार्य जी को उनके गुरु मिले और उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। इस नाते मध्यप्रदेश भारत के प्राचीन युग में हुई प्रमुख घटनाओं और गौरवशाली व्यक्तित्वों की शिक्षा और कर्मभूमि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कामतानाथ भगवान के दर्शन और पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट धाम में दीपावली के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय दीपोत्सव मेला में शामिल होकर मां मंदाकिनी नदी के पंचवटी घाट पर दीपदान किया। दीपावली में चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु दीपदान कर रहे है। मुख्यमंत्री ने भगवान कामतानाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धालुओं को मिठाई बांटी और शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने सड़क के किनारे दीपदान के लिए दीपक बेचने वाले बच्चों से स्नेह के साथ बातचीत की और दीपक खरीदें। मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और आकस्मिक चिकित्सा के लिए बनाये गये स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने सहजतापूर्वक पी सड़क किनारे चाय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामतानाथ भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद आमजन से संवाद किया। उन्होंने साथ सडक के किनारे चाय की दुकान पर सहजता से कुल्हड़ वाली चाय पी। उन्होंने दुकान पर चाय भी बनाई। चाय के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से चर्चा की।

Tags :