मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
8 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व भगवान श्री राम की रावण पर विजय का प्रतीक है। यह आनंद उत्सव, सभी क्षेत्रों में मानवता की स्थापना को लेकर किए जा रहे प्रयासों की विजय के रूप में लाखों वर्षो से मनाया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दीपावली पर्व पर दीपों की नन्हीं-नन्हीं लौ के घनघोर परिस्थितियों से संघर्ष से हमें जीवन में सभी परिस्थितियों से संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। इस प्रेरणा से जो प्रकाश फैलता हैं, वही दीप पर्व का आनंद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन भावों के साथ प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजकीय विमानतल पर मीडिया को जारी संदेश में ये विचार व्यक्त किए।
नक्सल-माओवादी आतंक पर विजय के बाद देश मे पहली दीवाली
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य में बस्तर पधारे हैं। पूर्व में बस्तर में नक्सलवादियों की आतंकी गतिविधियों के कारण कई घरों के चिराग बुझे, परिणामस्वरूप उन परिवारों में अंधकार रहा। यह वह काल था जब नक्सलवादियों ने देश को आतंकवादियों की तरह त्रस्त किया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हम सब, सच में दीपावली का त्यौंहार मना रहे हैं। यह पहली दीवाली है, जब देश नक्सल-माओवादी आतंकवाद के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के बस्तर आगमन पर उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भी डिंडौरी, मंडला, बालाघाट में वर्षो तक नक्सलवाद के दंश को झेलता रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व के परिणामस्वरूप ही मध्यप्रदेश आतंकवादियों के समान नक्सलवादियों से भी मुक्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस विजय दिवस की भी प्रदेशवासियों को बधाई दी।