🔴 TRENDING NOW!
‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट? राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति फेसबुक की फोटो प्राइवेसी पर मेटा को 887 मिलियन डॉलर का झटका, यूजर्स की सहमति के बिना तस्वीरें एक्सेस करने का आरोप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा से मध्यप्रदेश के पर्यटन को मिली नई उड़ान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू

न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान

👤
Digital Desk
👁 163 व्यूज
📍 भोपाल
न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान

आणंद, 18 नवंबर, 2026। राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज (एनडीएस) ने 17 नवंबर, 2026 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (आईडीएफ) डेयरी इनोवेशन अवॉर्ड्स 2026 में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए।

भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) के सचिव श्री नरेश पाल गंगवार की उपस्थिति में पुरस्कार ग्रहण करते हुए एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने कहा कि यह एनडीडीबी और भारत की डेयरी सहकारी संस्थाओं के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि आईडीएफ वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 में प्राप्त तीनों पुरस्कार महिला-नेतृत्व वाली और किसान-स्वामित्व वाली डेयरी सहकारी संस्थाओं के प्रयासों को मान्यता प्रदान करते हैं। इन तीन पुरस्कारों का मिलना महिला सशक्तिकरण के उस विज़न को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर सहकारिताओं को सुदृढ़ करना तथा श्वेत क्रांति 2.0 के अंतर्गत वंचित समुदायों और प्रत्येक डेयरी किसान तक संगठित डेयरी सेवाएं पहुंचाना है।

एनडीडीबी को मणिपुर डेयरी इन इंडियाः बिल्डिंग ब्रिजेज़ थ्रू विमेन-सेंट्रिक कोऑपरेटिव्स फॉर सस्टेनेबल लाइवलीहुड्स डेवलपमेंट के लिए इनोवेशन इन सोशियो-इकोनॉमिक सस्टेनेबिलिटी इन फार्मिंग श्रेणी में आईडीएफ डेयरी इनोवेशन अवॉर्ड 2026 प्रदान किया गया। यह पुरस्कार 23 देशों से प्राप्त 182 प्रविष्टियों में से चुना गया । यह पुरस्कार मणिपुर में लचीलेपन, सहयोग और परिवर्तन की एक उल्लेखनीय यात्रा को मान्यता प्रदान करता है, जहां डेयरी क्षेत्र महिलाओं को सशक्त बना रहा है, ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ कर रहा है तथा साझा आर्थिक आकांक्षाओं के माध्यम से विभिन्न समुदायों को एकजुट कर रहा है। एनडीडीबी के पेशेवर प्रबंधन के अंतर्गत मणिपुर डेयरी का पुनरुद्धार सशक्त सहकारी संस्थाओं, बेहतर पशुधन उत्पादकता, नवाचारी दूध संकलन प्रौद्योगिकियों तथा व्यापक बाजार पहुंच के माध्यम से किया जा रहा है।

एनडीडीबी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनडीएस को भी उसकी पहल ‘ वुमेन ओन. वुमेन लीड. वुमेन प्रॉस्पर: फ्रॉम ऑब्लिवियम टू रिकग्निशन’ के लिए दो श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए। यह पहल एक स्केलेबल, महिला-नेतृत्व वाला दुग्ध उत्पादक संगठन (एमपीओ) मॉडल है, जो ग्रामीण महिलाओं को अंशधारक, उद्यमी और नेतृत्वकर्ता के रूप में सशक्त बनाता है। इस पहल को ‘जजेज़ चॉइस अवॉर्ड’ भी प्रदान किया गया। आईडीएफ द्वारा इस वर्ष पहली बार शुरू की गई इस श्रेणी में विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने इस पहल के विज़न, प्रभाव, स्केलेबिलिटी तथा डेयरी क्षेत्र में प्रगति को प्रेरित करने की संभावनाओं के आधार पर इसका चयन किया। इसी पहल को ‘पीपल एंड प्लैनेट इन द डेयरी सेक्टर: इनोवेशन इन इन्क्लूजन एंड विमेन्स एम्पावरमेंट इन डेयरी’ श्रेणी में भी पुरस्कार मिला। यह अभिनव मॉडल ग्रामीण महिलाओं के डेयरी उद्योग से जुड़ने और उसे दिशा देने के तरीके में एक बुनियादी बदलाव का प्रतीक है। सशक्तिकरण एवं समावेशन को बढ़ावा देकर एनडीएस ने ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास की एक स्पष्ट दिशा निर्धारित की है।

यह वैश्विक उपलब्धि समावेशी, महिला-नेतृत्व वाले और किसान-स्वामित्व वाले डेयरी क्षेत्र की दिशा में भारत की प्रगति को रेखांकित करती है।

Tags :