18 नवंबर 2026। कुछ कहानियां अपने जज़्बात, दिल को छू लेने वाले किरदारों और अनपेक्षित मोड़ों से ऐसी जुड़ जाती हैं कि लंबे समय तक याद रहती हैं। ज़ी टीवी का शो ‘वसुधा’ भी अपनी दिलचस्प कहानी और रिश्तों की खूबसूरत दास्तान से लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। कहानी में आने वाला हर नया मोड़ इसमें एक नया रंग भर रहा है। यही वजह है कि शो के चहेते किरदारों का सफर दर्शकों के लिए और भी खास बनता जा रहा है। भारतीय टेलीविजन के टॉप शोज़ में अपनी जगह बना चुका यह शो हर नए घटनाक्रम के साथ दर्शकों की दिलचस्पी बनाए हुए है।
कई मुश्किलों और इम्तिहानों से गुजरने के बाद आखिरकार वसुधा और देवांश ने साथ मिलकर अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू कर दिया है। चंद्रिका ने भी वसुधा को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर दोनों के रिश्ते को अपनी दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा है। शादी की खुशियों से लेकर शादी के बाद की रस्मों तक, यह जोड़ा अपने साथ के इस नए एहसास को जी रहा है। लेकिन जब दोनों अपनी नई दुनिया में रमने लगे, तभी उनके लिए एक दिलचस्प सरप्राइज इंतजार कर रहा था। शो में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री शरवरी वाघ की खास एंट्री होने जा रही है। उनकी मौजूदगी कहानी में एक ऐसा नया मोड़ लेकर आएगी, जो वसुधा और देवांश के आगे के सफर को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा देगा।
आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ ने शो के सेट पर पूरी स्टार कास्ट के साथ खूब मस्ती की। वहीं, शो में वसुधा और देवांश का किरदार निभाने वाले प्रिया ठाकुर और अभिषेक शर्मा भी उनके साथ शूटिंग के अनुभव को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। दोनों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “आयुष्मान और शरवरी के साथ शूटिंग करने का हमारा अनुभव बेहद शानदार रहा! यह पूरा सीक्वेंस बहुत खूबसूरती से तैयार हुआ है और हम दर्शकों को इसे दिखाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बात हमारे लिए और भी खास थी कि वो वसुधा और देवांश की जिंदगी के इतने अहम पल का हिस्सा बने। दर्शकों के लिए एक प्यारा सा सरप्राइज है और हमें पूरा यकीन है कि आगे कहानी में जो कुछ भी सामने आएगा, वो उन्हें जरूर पसंद आएगा। कुछ बेहद दिलचस्प होने वाला है, इसलिए हमारे साथ बने रहिए!”
वसुधा और देवांश की नई शुरुआत, खास मेहमानों की मौजूदगी और कहानी में आने वाले दिलचस्प मोड़ के साथ शो एक बार फिर दर्शकों के लिए यादगार पल लेकर आ रहा है। लेकिन आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की यह खास एंट्री नवविवाहित जोड़े की जिंदगी में कौन सा नया रंग भरेगी? आखिर उनके लिए कैसा सरप्राइज इंतजार कर रहा है? जानने के लिए देखते रहिए ‘वसुधा’!