🔴 TRENDING NOW!
भारत में AI रेगुलेशन की तैयारी: एक महीने में आएगा कंसल्टेशन पेपर, Deepfake और साइबर सुरक्षा पर फोकस भारत में Starlink की देरी पर मस्क का बड़ा आरोप, ‘ओलिगार्क्स’ पर लगाया रोकने का आरोप मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट से प्रदेश के आतिथ्य और पर्यटन अर्थव्यवस्था को मिलेगी वैश्विक पहचान: मुख्य सचिव बर्णवाल पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाओं का केंद्र है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ नई स्‍कोडा स्‍लेविया जो कहे सबकुछ — स्टाइल, दमदार खूबियों और आत्मविश्वास के साथ 50 लाख बच्चों ने बुना 'मेरे सपनों का भारत,' सीएम डॉ. मोहन ने विजेताओं को दिए पुरस्कार, कहा- बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार सीएम डॉ. मोहन ने एसआईआर को बताया जरूरी, कहा- भ्रम या अफवाह पर नागरिक न दें ध्यान Good News: कूनो में KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

डूबने से होने वाली मौतों से बचाव विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

👤
प्रतिवाद
👁 18734 व्यूज
📍 Bhopal
डूबने से होने वाली मौतों से बचाव विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
10 फरवरी, 2017, विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में प्रतिदिन 1008 लोगों की डूबने से मौत हो जाती है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 में भारत में 11,884 लोग डूबने से अपनी जान गंवा बैठे थे इनमें से 4054 मृतक 14 वर्ष से कम उम्र के थे। तमिलनाडु में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि 90 प्रतिशत मामलों में 1 से 12 वर्ष उम्र के बच्चे पानी के स्टोरेज टैंक, बर्तन, गड्ढों, कुंओं या तालाबों आदि में डूबने से असमय ही काल के गाल में समा गये। उक्त आशय की जानकारी आज मंदार एण्ड नो मोर मिशन के संस्थापक विश्वास घुसे ने एक पत्रकार वार्ता में दी।



होने जा रही नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष राहुल कोठारी ने बताया कि रोटरी क्लब भोपाल ईस्ट तथा भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन -बीएमए- मंदार एण्ड नो मोर मिशन के साथ मिलकर डूबने से होने वाली मौतों से बचाव विषय पर 12 फरवरी को स्थानीय होटल पलाश में अपनी तरह के पहली राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करने जा रहे हैं। प्रातः 9.30 बजे आरंभ होने वाली इस संगोष्ठी को विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा संबोधित किया जाएगा। मंत्री विश्वास सारंग इस संगोष्ठी का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। जिन प्रमुख वक्ताओं द्वारा इस संगोष्ठी का संबोधित किया जाएगा उनमें मिसेस इंडिया क्लासिक अर्थ 2016 जया महेश, सीनियर इंटरनेशनल एजूकेटर, केलीफोर्निया जेनिस आस्टिन, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर अनूप स्वरूप, योग गुरू राकेश धनेरिया, भाजपा के राज्य प्रवक्ता राहुल कोठारी, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. रामप्रसाद, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट रमेश खुराना, रोटरी क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दर्शन सिंह गांधी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर मुनीरा टी, लीगल काउंसल श्रीनिवास जोशी तथा रेडियो जॉकी पीहू शामिल हैं।



Tags :