🔴 TRENDING NOW!
विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से उच्च न्यायालय का इनकार, रोक की मांग वाले दोनों आवेदन खारिज भोपाल में 30 नवंबर से 37वीं अखिल भारतीय डाक हॉकी प्रतियोगिता, 7 परिमंडलों की टीमें लेंगी हिस्सा OpenAI ने Apple पर व्यापार रहस्य चुराने का आरोप लगाया, हार्डवेयर सप्लायर्स को दबाव में लाने का भी दावा भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान आईफोन यूजर्स हो रहे हैं हैक, पुराने iOS पर डेटा चोरी का खतरा: टेलीग्राम CEO की चेतावनी AI एजेंट साइबर सुरक्षा की लड़ाई को तेजी से बदल रहे हैं, विशेषज्ञ ने दी चेतावनी पाकिस्तान सीमा के पास पांचवां रूसी S-400 तैनात करेगा भारत, फरवरी तक तैयार होने की उम्मीद मुख्‍यमंत्री के संस्‍कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी को विशिष्ट सेवा सम्मान-2026 से किया गया सम्मानित देवास के महाप्रबंधक उद्योग को किया निलंबित, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी ‘जनपरिचय’ से नागरिकों को मिलेगी सभी शासकीय सेवाओं के लिए एकल लॉगिन की सुविधा : अपर मुख्य सचिव शुक्ला

विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से उच्च न्यायालय का इनकार, रोक की मांग वाले दोनों आवेदन खारिज

👤
Digital Desk
👁 193 व्यूज
📍 भोपाल
विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से उच्च न्यायालय का इनकार, रोक की मांग वाले दोनों आवेदन खारिज

आदेश में दस वर्ष की वकालत को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं; दस वर्ष से कम अनुभव वाले अधिवक्ताओं की नियुक्ति पर कोई रोक नहीं लगाई गई

29 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों की नियुक्ति की चल रही प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री अल्पेश वाई. कोगजे और माननीय न्यायमूर्ति श्री विवेक जैन की युगल पीठ ने रिट याचिका क्रमांक 158/2026 में रोक की मांग को लेकर दायर दोनों अंतरिम आवेदन आदेश दिनांक 26.11.2026 द्वारा खारिज कर दिए।

इन आवेदनों में अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता और उप शासकीय अधिवक्ता के पदों के लिए दिनांक 16.11.2026 से 28.11.2026 तक आमंत्रित आवेदनों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने की मांग की गई थी।

माननीय न्यायालय ने कहा कि प्रक्रिया रोकने का परिणाम यह होगा कि या तो पुराना पैनल ही जारी रहेगा, या पैनल का कार्यकाल समाप्त होने पर शासन का पक्ष रखने के लिए कोई अधिवक्ता नहीं बचेगा। न्यायालय ने पाया कि आवेदन खुले रूप से आमंत्रित किए गए हैं, प्रक्रिया पारदर्शी है, बार के सभी पात्र सदस्य आवेदन कर सकते हैं, और चयन में प्रदेश के सर्वोच्च विधि अधिकारी अर्थात महाधिवक्ता की भूमिका निर्धारित है। न्यायालय ने यह भी माना कि शासन द्वारा प्रारंभ की गई प्रक्रिया दिनांक 27.02.2013 की अधिसूचना से जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप है, इसलिए उसे रोकने का कोई कारण नहीं है।

शासन की ओर से भारत के सॉलिसिटर जनरल श्री तुषार मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा उप महाधिवक्ता श्री स्वप्निल गांगुली ने पक्ष रखा।

आदेश में ऐसा कोई निष्कर्ष या निर्देश नहीं है कि केवल दस वर्ष या उससे अधिक की वकालत वाले अधिवक्ता ही विधि अधिकारी बन सकेंगे। माननीय न्यायालय के समक्ष प्रश्न केवल यह था कि नियुक्ति प्रक्रिया रोकी जाए या नहीं, और न्यायालय ने रोक से इनकार किया है। आदेश में दस वर्ष से कम अनुभव वाले अधिवक्ताओं की नियुक्ति पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। वर्ष 2013 की अधिसूचना में नियुक्ति के लिए दिशानिर्देश दिए गए हैं, और आदेश में भी इन्हें दिशानिर्देश कहा गया है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने वर्ष 2020 में पवन कुमार जोशी बनाम मध्यप्रदेश राज्य में इसी प्रकार की चुनौती खारिज करते हुए कहा था कि शासकीय अधिवक्ता की नियुक्ति राज्य शासन का विशेषाधिकार और एक पेशेवर नियुक्ति है, तथा शासन के दिशानिर्देश कानून के तहत बने नियम नहीं हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय की युगल पीठ ने वर्ष 2025 में सुनील समदड़िया बनाम राजस्थान राज्य में कहा कि वकालत की कला अनुभव के वर्षों से बंधी नहीं है, और माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने उस निर्णय के विरुद्ध विशेष अनुमति याचिका दिनांक 31.08.2026 को खारिज कर दी। इन निर्णयों के आधार पर शासन का पक्ष है कि दस वर्ष का अनुभव एक मार्गदर्शक मानक है, और दस वर्ष से कम अनुभव वाले योग्य अधिवक्ता की नियुक्ति पर कोई कानूनी रोक नहीं है।

Tags :