🔴 TRENDING NOW!
MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी भारत की अगली रक्षा लड़ाई सिर्फ मिसाइल और लड़ाकू विमानों से नहीं, AI और Cyber Security से भी होगी हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़ कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

कैंसर को हरा कर उतरीं रैंप पर

👤
DD
👁 23958 व्यूज
📍 New York
 कैंसर को हरा कर उतरीं रैंप पर
न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप पर स्तन कैंसर को हराने वाली महिलाएं रैंप पर उतरीं. इसका मकसद कैंसर से जूझ रही महिलाओं की भलाई के लिए फंड इकट्ठा करना है. और इन महिलाओं ने रैंप पर वैकल्पिक अंतर्वस्त्रों की थीम पर डिजाइन किए गए कपड़े पेश किए.



रैंप पर इन्हें पेश करने के पीछे अमरीकी डिजाइनर डाना डोनोफ्री का विचार था. वे खुद भी एक कैंसर सर्वाइवर हैं.

रैंप पर डाना के लिए उतरने वालों में से ऑस्कर अवॉर्ड विनर ऐक्ट्रेस मीरा सोर्विनो भी थीं.



News



कई मॉडल्स ने अपनी कहानियां बताईं और सर्जरी के निशान गर्व से दिखाए.

डोनोफ्री ने बताया कि तकरीबन आधी मॉडल्स ब्रेस्ट कैंसर के एडवांस स्तर से गुजर चुकी हैं.



News



24 साल की पैज मुरे ने शो में हिस्सा लेने के बाद कहा, "मुझे लगा कि मैं सेक्सी हूं, मुझमें खूबसूरती है और मुझे अपने आप पर गर्व है."

पांच हफ्ते पहले पैज की 'प्रिवेंटिव डबल मैस्टेक्टॉमी' यानी स्तन हटाने की सर्जरी की गई थी. आनुवांशिक परीक्षण के दौरान पैज में स्तन कैंसर के लक्षण पाए गए थे.





News



वह कहती हैं, "सर्जरी के निशान आकर्षक और खूबसूरत हैं. मुझे ये अच्छे लगते हैं. मैं यहां हूं क्योंकि मैं जिंदा हूं और मुझे अच्छा महसूस हो रहा है."





News



ब्रिटेन और अमरीका में कैंसर पर रिसर्च करने वाले लोगों का कहना है कि आठ में से एक अमरीकी महिला अपनी जिंदगी में कभी न कभी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होती है.















- बीबीसी
Tags :