🔴 TRENDING NOW!
छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती? मस्क के X के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, EU के €120 मिलियन जुर्माने को अदालत में चुनौती एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत

रिटेल महंगाई दर बढ़ी, जून में बढ़कर 5.77%

👤
Admin
👁 17868 व्यूज
📍 1
रिटेल महंगाई दर बढ़ी, जून में बढ़कर 5.77%
महंगाई के मोर्चे पर सरकार विफल होती नजर आ रही है। जून के सीपीआई आंकड़ों के मुताबिक दाल की कीमतों में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन सब्जियों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। जून में रिटेल मंहगाई मई के 5.76 फीसदी से बढ़कर 5.77 फीसदी और खाद्य महंगाई दर मई के 7.55 फीसदी से बढ़कर 7.79 फीसदी हो गई है।



खाने-पीने की चीजों की महंगाई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महीने दर महीने आधार पर जून में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 7.55 फीसदी से बढ़कर 7.79 फीसदी हो गई है। महीने दर महीने आधार पर जून में शहरी इलाकों की महंगाई दर 4.89 फीसदी से बढ़कर 5.26 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में ग्रामीण इलाकों की महंगाई दर 6.45 फीसदी के मुकाबले 6.2 फीसदी रही है।



महीने दर महीने आधार पर जून में सब्जियों की महंगाई दर 10.77 फीसदी से बढ़कर 14.74 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में दालों की महंगाई दर 31.57 फीसदी के मुकाबले 26.86 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में अनाजों की महंगाई दर 2.59 फीसदी से बढ़कर 3.07 फीसदी रही है।



महीने दर महीने आधार पर जून में ईंधन, बिजली की महंगाई दर 2.94 फीसदी से घटकर 2.92 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में कपड़े-जूते की महंगाई दर 5.37 फीसदी से घटकर 5.5.01 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में दुग्ध उत्पादों की महंगाई दर 3.53 फीसदी से घटकर 3.43 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर जून में चीनी की महंगाई दर 13.96 फीसदी से बढ़कर 16.79 फीसदी रही है।
Tags :